फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad: नाबालिग को मंदिर ले जाकर मांग में भर दिया सिंदूर, रेलवे स्टेशन पर परिचित ने ऐसे बचाया मासूम को

Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

छात्रा ने बताया कि युवक ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में छठीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा को घुमाने के बहाने मंदिर में ले जाकर आरोपी ने जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को शादी होने का हवाला देकर बिहार ले जाने लगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक परिचित ने बच्ची के घरवालों को फोन कर उसके स्टेशन पर होने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस और बच्ची के परिजनों को बुला लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि वह परिवार सहित सिहानी गेट के एक मोहल्ले में किराये पर रहते हैं। उनके घर से थोड़ी दूर पर बिहार निवासी कृष्णा रहता है। वह एक कंपनी में नौकरी करता है। दोनों के परिवार एक दूसरे को जानते हैं और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि बुधवार रात कृष्णा उनकी बेटी को घुमाने के बहाने ले गया। काफी देर तक जब उनकी बेटी वापस नहीं लौटी तो उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद जब उनके एक परिचित ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी को कोई युवक स्टेशन पर ले जा रहा है। वहां जाकर देखा कि उनकी बेटी की मांग में सिंदूर भरा है। छात्रा ने बताया कि युवक ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed