{"_id":"6307cf283835e81f15234502","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2435282113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर को भेजा लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर को भेजा लाइन
विज्ञापन

गाजियाबाद। एसएसपी ने नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस आदेश को मछेंद्रनाथ पुरी की गिरफ्तारी की कार्रवाई से भी जोड़ा जा रहा है। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने मछेंद्रनाथ पुरी पर की गई कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस-प्रशासन से गंभीर धाराओं को हटाने की मांग की थी। ऐसा न करने पर सीएम आवास पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
पुलिस ने अब तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन अब जिले में मुख्यमंत्री के दौरा होने से एसएसपी ने नंदग्राम थाना प्रभारी पुलिस लाइन भेज दिया। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि पुलिसकर्मियों के तबादले की जो सूची आईजी से अनुमोदन के लिए भेजी थी, उसमें मुनेंद्र कुमार का नाम शामिल नहीं था। इसके कारण नंदग्राम थाना प्रभारी को हटाया गया है। उनका कहना है कि महंत मछेंद्रनाथ पुरी के मामले से इसका कोई संबंध नहीं है।
पांच जुलाई जारी हुई थी सूची
एसएसपी ने पांच जुलाई को पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की थी, उसमें मुनेंद्र कुमार को नंदग्राम थाने की जिम्मेदारी दी थी। दूसरी तरफ, इस पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है कि डेढ़ माह बीत जाने के बाद एसएसपी को नंदग्राम थाना प्रभारी को हटाने की याद आई, जबकि अनुमोदन के लिए आईजी को सूची जुलाई में ही भेज दी थी।