{"_id":"62b4c0a81180c5430717b93e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd240498432","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से मथुरा के युवक का गाजियाबाद में खुलवाया खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से मथुरा के युवक का गाजियाबाद में खुलवाया खाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी तरीके से मथुरा के युवक का गाजियाबाद में खुलवाया खाता
गाजियाबाद। मथुरा निवासी एक युवक के दस्तावेज का इस्तेमाल कर गाजियाबाद में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की राजनगर शाखा में खाता खुलवाने और उसमें रकम मंगवाने का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के किसी व्यक्ति के 70 हजार रुपये इस खाते में आए तो बुलंदशहर पुलिस ने जांच की। तब मामले का खुलासा हुआ। युवक का कहना है कि उसने कभी इस बैंक में न खाता खुलवाया और न ही किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
मथुरा के सुरीर मुईद्दीनपुरम खेरा कोठी निवासी केशव कुमार का कहना है कि बुलंदशहर पुलिस ने उनसे संपर्क कर कहा कि तुम्हारे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की राजनगर शाखा के खाते में 70 हजार रुपये आए हैं। शिकायत पर पुलिस ने वह खाता सीज करा दिया। केशव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस बैंक में कोई खाता नहीं खुलवाया। केशव ने बैंक से संपर्क कर इसकी जानकारी मांगी तो बैंक प्रबंधक ने खाते की जानकारी देने से इनकार कर दिया। केशव का कहना है कि उन्होंने एसएसपी को रजिस्ट्री कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।