{"_id":"62b3784db9be7729790484f0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd24044662","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद अपहरणकर्ता का स्केच जारी कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद अपहरणकर्ता का स्केच जारी कर पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने बाद अपहरणकर्ता का स्केच जारी कर पाई पुलिस
गाजियाबाद। सात माह पूर्व विजयनगर के अकबरपुर बहरामपुर में घर के बाहर से चार साल की अतिका लापता हो गई थी। जिसको अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। पुलिस की कार्यशैली अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सात माह बाद वह सिर्फ अपहरणकर्ता का स्केच तैयार करा पाई है। साथ ही पुलिस ने लोगों से संदिग्ध के बारे में सूचना देने की अपील की है।
एक नवंबर 2021 को अकबरपुर बहरामपुर में घर के बाहर खेल रही चार साल की अतिका लापता हो गई थी। परिजनो ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने खुद दिल्ली एनसीआर समेत कई जिलों में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य स्थानों पर जाकर पोस्टर लगाए और अतिका की तलाश की। आठ माह बीत जाने के बाद भी परिजन अतिका के आने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अतिका के चाचा शाहिद ने बताया कि कुछ दिन पहले विजयनगर क्षेत्र के बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता उनके पास आए और बच्ची को किसी व्यक्ति के साथ देखने की बात कहने लगे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने एक स्केच बनवाया। स्केच के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने वह व्यक्ति नहीं होने की बात कही। पुलिस ने अब स्केच सार्वजनिक करके संदिग्ध अपहरणकर्ता के बारे में सूचना देने की अपील की है। सीओ प्रथम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आस पड़ोस और अन्य लोगों की मदद से स्केच बनवाया गया। अतिका को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बच्ची को तलाश लिया जाएगा।