फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने में दो और एफआईआर दर्ज हुई है। बिल्डर ने आर्य नगर रेलवे कॉलोनी निवासी संजय कुमार और नई दिल्ली पहाड़गंज निवासी लवकुश यादव से 32.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बिल्डर ने मंजू होम्स प्रोजेक्ट में संजय और लवकुश के फ्लैट बुक करके एडवांस रकम ले ली। इसके बाद फर्जीवाड़ा करके बैंक से भी लोन करा लिया। जानकारी होने पर दोनों ने बिल्डर मंजू जे होम्स और जनकपुरी दिल्ली के एसबीआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण में अभी तक 85 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

आर्य नगर रेलवे कॉलोनी निवासी संजय कुमार का कहना है कि मंजू जे होम्स प्रोजेक्ट में 2012 में एक फ्लैट बुक किया। इसके लिए उन्होंने 2.45 लाख रुपये एडवांस दिए और उसने दिल्ली की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 13.17 लाख रुपये का लोन करा लिया। एग्रीमेंट के अनुसार बिल्डर को 2017 में फ्लैट पर कब्जा देना था लेकिन उसने तय समय में फ्लैट नहीं दिया। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि बिल्डर ने धोखाधड़ी करके उनका फ्लैट बुक किया है। उस प्रोजेक्ट में बिल्डर कर सात मंजिल तक फ्लैट बनाने की अनुमति थी। फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करके उसने उससे ऊपर की मंजिल के फ्लैट बुक करके रकम ऐंठ ली। इसी तरह नई दिल्ली निवासी लवकुश यादव से 16.90 लाख रुपये ऐंठ लिए। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआईटी जांच में जुटी है। हाल में दर्ज हुई एफआईआर की जानकारी टीम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed