फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सेवानिवृत्त आईएएस के आवासीय परिसर में युवती ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सेवानिवृत्त आईएएस के आवासीय परिसर में युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-नौ में सेवानिवृत्त आईएएस के आवासीय परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली पूजा रेकवार (23) ने मंगलवार रात 10:30 बजे बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवती का मोबाइल और डायरी कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी भागीरथ अपने परिवार के साथ राजनगर सेक्टर-नौ में एक सेवानिवृत्त आईएएस के आवास में सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। उनका एक बेटा करण आईएएस अफसर के आवास में ही काम करता है, जबकि पूजा राजनगर में एक शोरूम पर नौकरी करती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूजा मंगलवार रात आठ बजे शोरूम से घर लौटी। उसका व्यवहार सामान्य था। खाना खाने के बाद वह मोबाइल देख रही थी। इसी बीच वह बाथरूम गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद पूजा की छोटी बहन ने दरवाजा खटखटाया तब भी वह बाहर नहीं आई। पिता के कहने पर उसने खिड़की से बाथरूम देखा तो वह चुनरी से बने फंदे से लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को मामले की सूचना मिली। सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed