{"_id":"62b22625b42fac0306236abd","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd24039500","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा घोटाले के आरोपियों ने मटियाला में भी बेची बंजर जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा घोटाले के आरोपियों ने मटियाला में भी बेची बंजर जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजा घोटाले के आरोपियों ने मटियाला में भी बेची बंजर जमीन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जमीन अधिग्रहण के बाद 22 करोड़ से अधिक मुआवजा हड़पने के आरोपियों पर मटियाला गांव में बंजर जमीन बेचने के मामले में सिहानी गेट थाने में दो और एफआईआर दर्ज कराई गई है। अशोक सहकारी गृह निर्माण समिति द्वारा करीब 32 साल पहले बंजर जमीन को खाते में दर्ज कराकर खरीदफरोख्त की गई। डासना, रसूलपुर सिकरोड गांव में भी बंजर जमीन को बेचने का आरोप है। अभी तक आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कनौजा की लेखपाल वैशाली गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
लेखपाल वैशाली गोयल का कहना है कि मटियाला गांव के खसरा संख्या 380, 381 व 383 बंजर भूमि में दर्ज हैं। जांच में पता चला कि अशोक सहकारी गृह निर्माण खेती समिति लिमिटेड के अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने नेहरूनगर निवासी विवेक जैन और संगीता जैन को जमीन का बैनामा कर दिया। विवेक जैन और संगीता जैन की मिलीभगत होने की बात सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की ओर से गोल्डी गुप्ता, विवेक जैन और संगीता जैन के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है।