{"_id":"62a790f98adc94418b014210","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd240007427","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। आंबेडकर रोड पर कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को परिजनों ने सोमवार सुबह दबोच लिया, लेकिन मनचला अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के परिजनों ने सिहानी गेट पुलिस को सूचना दी गई। इतने में आरोपी ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को बाइक लूट की सूचना दे दी। पूछताछ में पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा आंबेडकर रोड स्थित कोचिंग सेंटर में जाती है। एक मनचला विशाल छात्रा को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने आंबेडकर रोड पर उसका पीछा किया तो देखा कि बाइक पर आए युवक ने छात्रा के साथ फिर से छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इतने में वह मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। मनचले ने जैसे ही पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर ली जबकि लूट की सूचना झूठी निकली। सिहानी गेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मनचले ने गुमराह करने और छेड़छाड़ के मामले से बचने के लिए बाइक लूट की सूचना दी लेकिन पूछताछ में उसका झूठ खुल गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।