फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मैरिज होम में शादी न करने पर रिश्ता तोड़ा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मैरिज होम में शादी न करने पर रिश्ता तोड़ा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर निवासी एक व्यक्ति ने की बहन की शादी दिल्ली निवासी एक युवक से तय की। आरोप है कि लड़के पक्ष ने मैरिज होम में शादी न करने पर गोद भराई व सभी रस्में पूरी कर रिश्ता तोड़ दिया। साथ ही लड़के पक्ष ने 20 लाख रुपये नकदी की भी मांग रखी। युवती के भाई का कहना है कि शादी की सभी तैयारी हो गई थी हलवाई, टेंट समेत सभी के एडवांस भुगतान भी किया गया। कार्ड भी बांटे जा चुके थे। मामले में युवती पक्ष ने लड़के पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी एक परिवार विजयनगर में रहता है। युवती के पिता किसान हैं और भाई एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी दिल्ली के मीठापुर निवासी आशीष के साथ तय की थी। आशीष दिल्ली की एक डिस्पेंसरी में संविदा पर काम करता है, जबकि उसके पिता श्यामवीर सिंह का कारखाना है। उनका कहना है कि उनकी बहन की 21 जून को शादी होनी तय थी। नौ अप्रैल को गोद भराई समेत अन्य कई रस्में हो चुकी थीं। गोद भराई के कार्यक्रम में उन्होंने लड़के और उसके परिजनों को आभूषण समेत अन्य कई सामान दिए। उनका कहना है कि वह शादी घर के पास एक पार्क में टेंट लगाकर करवाना चाहते थे लेकिन लड़के पक्ष के लोग मैरिज होम में शादी करने की बात कहने लगे। ऐसे में लड़के पक्ष ने मैरिज होम में शादी न करने पर रिश्ता तोड़ दिया और 20 लाख रुपये देने पर ही शादी करने की बात कहने लगे। आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से शिकायत करने पर उनके आदेश पर आशीष, उसके पिता श्यामवीर सिंह और आशीष के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed