{"_id":"62a24af44540900cdd25cf1f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd239798716","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज: पुलिस अलर्ट पांच जोन में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज: पुलिस अलर्ट पांच जोन में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज: पुलिस अलर्ट पांच जोन में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी
गाजियाबाद। कानपुर हिंसा के चलते जिले में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज सौहार्द से कराने की पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरूओं से अपील की है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जिले को पांच जोन में बांटा है। सुबह सात बजे से चार हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में आठ क्यूआरटी, पीएसी भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया सेल पर टीम नजर रखेगी।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाई है। सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और असामाजिक तत्वों व आंदोलनकारियों पर पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी धर्मगुरुओं से शांति की अपील करने के बात की है। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट फ्लैग मार्च करेंगे। साथ ही क्षेत्र में वज्र वाहन, दमकल वाहन, वाटर कैनन, आंसू गैस के साथ दस्ते तैनात रहेंगे।
सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप समेत सभी प्लेटफार्म) पर कई लोगों के अकाउंट चिन्हित किए गए हैं। जिन पर मीडिया सेल विशेष नजर रखेगी। सोशल मीडिया अकाउंट पर डलने वाली हर पोस्ट पर नजर रहेगी और उन्हें ट्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन
खुफिया विभाग सादे कपड़ों में रखेगा नजर
सीओ एलआईयू राजेश कुमार ने बताया कि शांति सौहार्द के मद्देनजर खुफिया विभाग अलर्ट है। टीम सादे कपड़ों में तैनात रहेगी। हालांकि पहले से टीमें क्षेत्र में लगी हैं जो किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने के इनपुट पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को भी टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगी।
प्रशासन ने सात मजिस्ट्रेट किए तैनात
प्रशासन ने असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की आशंका जताते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने के लिए सात मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, जो अपने क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों की स्थिति को देखकर तहसीलदारों की तैनाती करेंगे।