फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कैंटर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कैंटर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना के पास कार सवार बदमाशों ने हरियाणा से आ रहे ब्रेड से भरे ट्रक को रोक लिया और हथियार के बाल पर चालक को बंधक ट्रक कब्जे में लिया। बदमाश आई-10 कार में आए थे। बदमाश चालक और उसके साथी अपहरण करके गौतमबुद्धनगर के जारचा के पास सैंथली गांव में ले गए। वहां उन्होंने चालक और सहचालक को कमरे में बंद कर दिया और ट्रक में से माल बेच दिया। चालक मन्नाव का कहना है कि वह किसी तरह वहां से भागे और जारचा थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह 14 फरवरी से थानों के चक्कर काट रहे हैं आखिर में एसएसपी के आदेश पर मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

हापुड़ के भिकनपुर निवासी हाजी मन्नान का कहना है कि 14 फरवरी को वह अपने गांव के ही किरणपाल के साथ हरियाणा स्थित एक फैक्टरी से ट्रक में ब्रेड लोड कर वापस आ रहे थे। आरोप है कि डासना के पास पहुंचने पर कार सवार अनिल नाम का व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ आया और उन्हें रोक लिया। हथियार के बल पर अनिल उन्हें जारचा के पास सैंथली गांव में ले आया और कमरे में बंद करके चला गया। अगले दिन वह लघुशंका के बहाने अनिल के लड़के से गेट खुलवाकर भाग गए। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की और पुलिस को लेकर वहां पहुंचे तो वहां से ट्रक गायब था। मन्नान का कहना है कि पुलिस ने अनिल के परिवार वालों से पूछताछ की तो अनिल के लड़के पिता ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि अनिल ने इनका अपहरण किया था और ट्रक भी खड़ा किया था। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed