फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नंदग्राम में फंदे से लटका मिला नर्स का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नंदग्राम में फंदे से लटका मिला नर्स का शव
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर सिहानी में बुधवार को हेमलता (32) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हेमलता दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स थीं। परिजनों का आरोप ससुरालियों ने हेमलता की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया है। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मामले में हेमलता के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली के हर्ष विहार निवासी हरचरण लाल का कहना है कि उन्होंने मार्च 2013 में हेमलता उर्फ पिंकी की शादी नूरनगर सिहानी निवासी विकास कुमार से की थी। उनके सात साल का एक बेटा है। हेमलता के पति विकास कुमार दवा कंपनी में फार्मासिस्ट हैं। आरोप है कि लंबे समय से उसके ससुराली दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। इसी कारण दो साल पहले उन्होंने हेमलता को घर से भी निकाल दिया था लेकिन उसमें समझौता कराया गया। कुछ समय पहले हेमलता के देवर की शादी में मिले दहेज के बाद से सभी और परेशान करने लगे। आरोप है कि ससुराली हेमलता से पांच लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

देवर ने फोन कर दी सूचना
हरचरण का कहना है कि 11 मई को हेमलता के देवर केशव ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि हेमलता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वे सभी नूरनगर सिहानी पहुंचे तो वहां हेमलता तख्त पर पड़ी हुई मिली और मौके पर पुलिस मौजूद थी। हरचरण का आरोप है कि उसके गले और शरीर पर चोट के निशान मिले। पूछताछ में पता चला कि हेमलता और उसकी देवरानी संगीता का झगड़ा हुआ था और संगीता ने हेमलता को मारा था। हरचरण का आरोप है कि उसके पति विकास, सास राजवती, ससुर त्रिलोकचंद और देवरानी ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हेमलता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed