फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रेमी के साथ रहने के लिए कर दी पति की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रेमी के साथ रहने के लिए कर दी पति की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के नई बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता राकेश कुमार की एक मई को उनकी पत्नी कुसुम, प्रेमी मनोज व साथी गौरव द्वारा की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों अनूपशहर बुलंदशहर के रहने वाले हैं। कुसुम ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमी मनोज और उसके साथी गौरव के साथ मिलकर चूरन में नशे की गोली खिलाकर कंबल से मुंह दबाकर हत्या की थी, लेकिन कुसुम ने इसे सामान्य मौत बताकर राकेश के परिजनों को सूचना दी। शव बुलंदशहर ले जाने के बाद शक के आधार पर पोस्टमार्टम कराने पर हत्या होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से चूरन की डिब्बी, नशे के गोलियां व वारदात में इस्तेमाल किया गया कंबल बरामद किया है।
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राकेश शर्मा (35) मूलरूप से बुलंदशहर के अनूपशहर के गांव पारली के रहने वाले हैं। यहां वह नंदग्राम स्थित नई बस्ती कालोनी में पत्नी कुसुम के साथ किराये के मकान में रह रहे थे और सब्जी विक्रेता थे। उन्होंने बताया कि एक मई को राकेश की अपने ही घर में मौत हो गई थी। कुसुम ने राकेश के भाई मुकेश को फोन कर सूचना दी कि राकेश बेहोश हो गए हैं और बोल नहीं रहे हैं। सूचना पाकर मुकेश और परिवार के अन्य लोग राकेश के पास पहुंचे जहां उन्होंने बेसुध हालत में राकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सामान्य मौत समझकर परिजन राकेश के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। पुलिस के अनुसार गांव पहुंचकर राकेश के परिजनों को उनके शरीर पर चोट के निशान मिले। हत्या के शक के आधार पर पर परिजनों ने बुलंदशहर पुलिस को सूचना दी। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने नंदग्राम थाने में पत्नी कुसुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

10 माह पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी कुसुम
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कुसुम के बीबीनगर के रहने वाले वाले मनोज के साथ संबंध हैं। करीब 10 माह पहले कुसुम अपने प्रेमी मनोज के सथ भाग गई थी लेकिन पांच महीने पहले राकेश और उसके परिजन कुसुम को समझाकर वापस ले आए। तभी से दोनों नंदग्राम में रह रहे थे। वापस आने के बाद भी कुसुम मनोज के संपर्क में थी। कुसुम ने मनोज के साथ साजिश रचकर राकेश को नशे की गोली खिला दीं। उसके बेहोश होने पर कुसुम ने मनोज और गौरव को बुला लिया। मनोज और गौरव ने कंबल से राकेश का कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed