फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

होटल के कमरे में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या करने की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
होटल के कमरे में महिला की हत्या, साथ आया व्यक्ति फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया के होटल आर्यदीप के कमरे में अलीगढ़ निवासी प्रियंका देवी (48) की हत्या कर दी गई। प्रियंका अपने परिचित सतीश नाम के व्यक्ति के साथ बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे होटल गई थी। व्यक्ति रात में करीब ढाई बजे कमरे की कुंडी लगाकर फरार हो गया। सुबह होटल कर्मचारी जब कमरे की सफाई करने पहुंचे तो प्रियंका का शव बेड के बराबर में पड़ा मिला। शव को देख होटल कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रियंका के गले पर निशान है। आशंका है उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
प्रियंका देवी मूलरूप से अलीगढ़ के सिधौंली कोडल स्थित बाबा कॉलोनी की रहने वाली थी। उनके पति अलीगढ़ में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। प्रियंका लालकुआं के पास रह रही थीं। होटल से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका अक्सर होटल में आया करती थीं। वह फोन करके कमरा बुक कराती थीं। बुधवार रात जब वह आईं तो उनके साथ एक आदमी भी आया, जिसे उन्होंने अपना परिचित बताते हुए नाम सतीश बताया। जिस कमरे में वह ठहरे बृहस्पतिवार सुबह उसकी कुंडी लगी मिली तो कर्मचारियों को लगा कि वह चले गए हैं। उन्होंने सफाई करने के लिए कमरा खोला तो वहां महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की जांच की। जांच में पता चला कि प्रियंका ने अपनी आईडी पर कमरा बुक कराया था।
विज्ञापन

---------
मारपीट कर गला दबाकर हत्या की आशंका
सीओ स्वतंत्र सिंह का कहना है कि महिला के गले पर कुछ निशान मिले हैं। अंदेशा है कि प्रियंका और सतीश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सतीश ने प्रियंका के साथ मारपीट की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे से प्रियंका का मोबाइल भी गायब मिला है। आशंका है कि आरोपी प्रियंका का मोबाइल अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में सतीश रात करीब ढाई बजे होटल से बाहर अकेले जाता दिखाई दे रहा है। प्रियंका के पति की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed