फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फ्लैट बुकिंग के बाद आवंटी के दस्तावेज पर लिया 23 लाख का लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फ्लैट बुकिंग के बाद आवंटी के दस्तावेज पर लिया 23 लाख का लोन
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेड एप्पल समेत अन्य कई कंपनी बनाकर 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक और तरीके से फर्जीवाड़ा कर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फ्लैट बुकिंग के बाद आवंटी के दस्तावेजों के आधार पर उसकी बिना जानकारी और सहमति के 23.74 लाख रुपये का लोन करा लिया। लोन पंजाब नेशनल बैंक की आनंद विहार की शाखा से कराया गया है। दो साल बाद लोन की किस्त जमा न होने पर बैंक से नोटिस आने पर आवंटी को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने मामले में नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोदीनगर निवासी शशिकांत मिश्रा इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 2013 में राजनगर एक्सटेंशन के प्रोजेक्ट रेड एप्पल रेजिडेंसी में 40 लाख रुपये का एक फ्लैट बुक किया था। इसके उन्होंने 6 लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद वह लोन के संबंध में बैंक गए थे लेकिन लोन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी होने पर वह बैंक और बिल्डर के पास कई बार गए। इसके बाद 2017 में पता चला कि उनका फ्लैट बिना किसी जानकारी के सास्वत साहू नाम के किसी व्यक्ति को बेच दिया गया है।
विज्ञापन

9 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
धोखाधड़ी के मामले में 9 आरोपी राजकुमार जैन, नमन जैन, रिषभ जैन, अनुशा जैन, इंदु जैन, वीरेंद्र जैन, उमंग जैन, अक्षय जैन और प्रतीक जैन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब गिरोह के सदस्य विजयंत जैन को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बैंकों से मांगी जानकारी
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि मामले में जिन बैंकों पर सांठगांठ कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। उन बैंकों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है। बैंकों से रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तत्कालीन बैंक अधिकारियों की भी जानकारी मांगी गई है उनकी भी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed