{"_id":"62323d8e0c8d29044e06939c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd235515777","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता पीडब्ल्यूडी के बाबू से 1.70 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता पीडब्ल्यूडी के बाबू से 1.70 लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता पीडब्ल्यूडी के बाबू से 1.70 लाख लूटे
गाजियाबाद। बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी के बाबू भोपाल सिंह को लिफ्ट देकर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता चेकिंग के नाम पर 1.15 लाख रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को धमकाकर एटीएम का पिन भी पूछ लिया। घटना के बाद बदमाश पीड़ित को हाईवे पर ही जिंदल फैक्टरी के पास गाड़ी से उतारकर भाग गए। बदमाशों ने लूटे हुए एटीएम कार्ड से उनके खाते से 55,880 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
हापुड़ निवासी भोपाल सिंह गौतमबुद्धनगर के बादलपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग में बाबू हैं। उनका कहना है कि वह लेबर को रुपये देने के लिए 9 मार्च को 1.15 लाख रुपये लेकर हापुड़ जाने के लिए डासना फ्लाईओवर के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार दो लोग उनके पास आए और हापुड़ जाने का रास्ता पूछने लगे। रास्ता बताने के बाद कार सवारों ने उनसे पूछा की वह कहां जा रहे हैं। उन्होंने उन्हें भी हापुड़ छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना किया। इतने में पास में खड़ा एक युवक कार में बैठ गया। विश्वास में आकर वह भी कार में बैठ गए।
चेकिंग होने की बात कहकर ले ली रकम
पीड़ित भोपाल सिंह ने बताया कि कुछ दूर चलने पर कार सवारों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया और कहा कि वह हापुड़ के ततारपुर में पकड़े गए बदमाशों के पास जा रहे हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान नकदी ले जाने प्रमाण नहीं दिखाने पर पकड़ा है। बदमाशों ने उनसे भी कहा कि अगर उनके पास नकदी है तो बता दें नहीं तो पकड़े जाओगे। पीड़ित ने झांसे में आकर उन्हें नकदी दे दी। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम कार्ड भी ले लिया और धमकाकर पिन पूछ लिया। वहीं, मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।