{"_id":"6232189c3493a160224459fe","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2354664167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के एसडीओ से ठगे 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के एसडीओ से ठगे 31 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के एसडीओ से ठगे 31 हजार रुपये
गाजियाबाद। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठगों ने फर्जी शॉपिंग साइट बनाकर छूट देने का लालच देकर कविनगर के चिरंजीव विहार निवासी अतुल गुप्ता से 31 हजार रुपये ठग लिए। अतुल गुप्ता विद्युत निगम में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
अतुल गुप्ता ने बताया कि इंटरनेट पर सेल्स बाजार नामक साइट पर इलेक्ट्रॉनिक के सामानों पर भारी छूट थी। उस साइट पर उन्होंने 55 इंच का एलईडी 20,499 रुपये और 10,499 रुपये का मोबाइल बुक कर भुगतान कर दिया, लेकिन कई दिन बाद उन्हें सामान नहीं मिला और न ही कंपनी की ओर से कोई मेसेज आया। कुछ समय उन्होंने साइट देखी तो पता चला कि साइट फर्जी है जिस पर बिग बाजार के मिलते जुलते शब्द लिखे थे। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि चलन में जो ऑनलाइन शॉपिंग साइट नहीं है, उन्हें न खोले और न ही उन साइट से किसी प्रकार का ऑर्डर करें। ऐसी फर्जी साइट को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।