फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Tenant girl had hatched a conspiracy with her brother, three arrested

गाजियाबाद: किरायेदार युवती ने भाई के साथ रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
सार

घटना से पहले ज्योति अपने चारों साथियों को बिल्डर का घर दिखाकर स्कूटी से गई थी। 10 दिन बाद थाना सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भाई-बहन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29 हजार की नकदी और दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Tenant girl had hatched a conspiracy with her brother, three arrested
लूट के मामले में तीन लोग गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

नेहरू नगर तृतीय के एफ ब्लॉक में 22 फरवरी को बिल्डर गुलाब सिंह के मकान में महिला और छह माह की बच्ची को बंधक बनाकर 22 लाख की लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। बिल्डर के घर दो साल पहले किराए पर रही ज्योति उर्फ सुचरिता ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की।

विज्ञापन


घटना से पहले ज्योति अपने चारों साथियों को बिल्डर का घर दिखाकर स्कूटी से गई थी। 10 दिन बाद थाना सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भाई-बहन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 29 हजार की नकदी और दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि करीब दो साल पहले ज्योति लव मैरिज करके अपने पति के साथ बिल्डर गुलाब सिंह भाटी के मकान में किराए पर रही थी। पति के छोड़कर जाने के बाद ज्योति से भी उन्होंने मकान खाली करवा लिया था। हालांकि ज्योति गुलाब सिंह के परिवार के सदस्यों का विश्वास जीतकर परिवार की महिलाओं के लगातार संपर्क में थी और आए दिन महिलाओं से फोन पर बात करती थी। पूछताछ में सामने आया कि ज्योति ने डबल बीए किया हुआ है। उसके भाई रविदत्त ने बीएससी की है और उनका साथी विशाल 9वीं पास है।

ज्योति ने बिल्डर के परिवार की महिलाओं को महंगे गहने पहनते देख लूट की योजना बनाई। ज्योति ने अपने भाई रविदत्त सिंह, साथी विशाल, विक्की, अंकित और राहुल के साथ मिलकर लूट की वारदात की। एसपी सिटी ने बताया कि ज्योति ने वारदात से पहले उसी दिन अपने साथियों को बिल्डर का घर दिखाया था। वहीं रविदत्त पास में ही पार्क में बैठकर रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहा था। सभी के घर से जाने के बाद रविदत्त ने विशाल और अपने दोनों साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने लूट की वारदात की। वारदात के बाद बदमाश रास्ते में जा रहे ई-रिक्शा से फरार हुए और रास्ते में उतरकर थ्री व्हीलर से बस अड्डे गए और वहां से रोहतक भाग गए।

आठ हजार रुपये में मुथूट फाइनेंस में जेवर रखे गिरवी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात में लूटे जेवर को गाजियाबाद की मुथूट फाइनेंस में आठ हजार रुपये में गिरवी रखे हैं। इसकी जानकारी मुथूट फाइनेंस कंपनी की पर्ची मिलने से हुई। जबकि एक अंगूठी बदमाशों ने रोहतक में ही एक सराफ को बेची है। पुलिस का कहना है कि गिरवी रखे जेवर को बरामद करने के लिए कंपनी से संपर्क किया जाएगा।

25 जनवरी को निखिल की पहली शादी की सालगिरह में आई थी ज्योति

बिल्डर के बेटे निखिल भाटी ने बताया कि 25 जनवरी को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। इसके लिए उन्होंने घर पर कार्यक्रम किया था, जिसमें उन्होंने ज्योति को बुलाया नहीं था लेकिन वह कार्यक्रम में आई। कार्यक्रम में उसने सभी महिलाओं से बातचीत की और घर के सभी कमरों में गई थी। वहीं से सारा भेद लेकर यह वारदात की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात करने से पहले उन्होंने मुरादनगर से हथियार लिए थे। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। तमंचा बेचने वालों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वारदात करने से दो दिन पहले परिवार से की थी फोन पर बात

ज्योति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने वारदात से दो दिन पहले परिवार की महिला से सामान्य तौर पर फोन पर बात की थी। फोन पर पता चला कि बिल्डर की मां की तबियत खराब है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने ज्योति से कहा कि हमने तेरे लिए क्या नहीं किया। तेरी हर तरीके से मदद की। घर में परिवार के सदस्य की तरह रखा और हर परेशानी में साथ दिया लेकिन तूने विश्वासघात किया है। यह सुनकर ज्योति रोने लगी।

परिवार ने संतुष्ट होकर पुलिस टीम को दिया 21 हजार का इनाम

बिल्डर गुलाब सिंह भाटी ने लूट का खुलासा होने पर शनिवार को सिहानी गेट थाने पहुंचकर पुलिस टीम की कार्यशैली पर संतुष्टि जताई और लूट का खुलासा करने वाली टीम को 21 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed