फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निजी फोटो वायरल करने पर पति और चाचा पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
निजी फोटो वायरल करने पर पति और चाचा पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी एक महिला के निजी फोटो पति ने अपने चाचा के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। इसकी जानकारी होने पर महिला मानसिक तनाव झेल रही है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई।

पीड़िता का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2019 में मेरठ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इस मामले की शिकायत भी की थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया। समझौता होने के बाद भी पति मारपीट करते थे। पति से विवाद होने के चलते वह पिछले साल से अपने मायके में रह रही हैं। आरोप है कि बदनाम करने के लिए उनके पति ने बुलंदशहर निवासी अपने चाचा को मेरे निजी फोटो उपलब्ध कराए, जो 29 जनवरी को उनके पति के चाचा के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। पीड़िता का कहना है कि धोखे में लिए गए फोटो उनके पति अन्य लोगों से भी फोटो वायरल करा सकते हैं। ऐसे में पीड़िता ने पति और पति के चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed