{"_id":"61e9b9bc4f368f11f805d240","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2329425147","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
साहिबाबाद। 22 जनवरी को लालकिले पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और 26 को मुख्य परेड के चलते 22 और 25 जनवरी की रात से दिल्ली जाने पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यूपी और दिल्ली बॉर्डर 10 जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी और चेकिंग चलेगी।
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जवानों की रिहर्सल परेड प्रस्तावित है। जबकि 26 को मुख्य परेड में देश-विदेश के नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए गाजियाबाद में 22 और 25 जनवरी की रात 10 बजे से अगले दिन 23 व 26 को दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में जिले के भारी वाहन एनएच-9 से यूपी गेट होते हुए दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसी तरह डाबर चौराहे से महाराजपुर होते हुए दिल्ली जाने वाला रास्ता भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। भोपुरा बॉर्डर और लोनी बॉर्डर से भी रहेगी।
दिक्कत हो तो वाहन चालक 9643322904 पर करें कॉल
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए हेल्पलाइन 9643322904 भी जारी किया है। एसपी का कहना है कि हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत तो वह कॉल कर सकता है।