फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पंचायत चुनाव : एक बार में एक मतदाता ही जा सकेगा बूथ के अंदर, 3754 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
सार

  • तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सुबह सात बजे से डाले जाएंगे वोट
  • जिले में 555951 मतदाता, 952 बूथों पर पड़ेंगे वोट, 3754 प्रत्याशी मैदान में, 161 गांव और 14 वार्ड का चुनाव

विज्ञापन
ghaziabad
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। मतदानकर्मी चुनाव सामग्री लेकर बुधवार को मतदान स्थल पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन दिनभर तैयारी में जुटा रहा। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 3754 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 952 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 161 गांवों में मतदान होगा। मतदान के लिए बूथ के अंदर एक बार में एक ही व्यक्ति जा सकेगा। करीब साढ़े पांच लाख वोटर हैं। मतगणना दो मई को होगी। 
विज्ञापन


बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अमित पाठक ने संयुक्त रूप से तीन स्थानों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतदान कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को मतदान के बारे में दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


नहीं हुई किसी मतदान कार्मिक की कोरोना जांच
मतदान कराने के लिए जिले में कुल 5221 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए गई है। बुधवार को अलग-अलग केंद्रों से इन्हें मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन कस पालन नहीं हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। किसी भी मतदान कर्मी का कोरोना टेस्ट भी नहीं हुआ। इसके बारे में पूछने पर अधिकारियों का तर्क था कि सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, अगर किसी का तापमान अधिक पाया जाता है तो उसे रोक दिया जाएगा, लेकिन किसी कर्मचारी में इस तरह का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया। वहीं सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि इस मामले में कोई दिशा-निर्देश नहीं था, इसलिए पोलिंग पार्टी रवाना किए जाने वाले स्थल पर जांच नहीं की गई। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी का आतिथ्य किया स्वीकार तो होगी कार्रवाई
रजापुर ब्लॉक के लिए गोविंदपुरम अनाज मंडी, हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर, होली चाइल्ड अकेडमी सिटी अंसल ईस्ट सेक्टर लोनी एवं भोजपुर के लिए महर्षि इंटर कॉलेज गोविंदपुरी से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि कोई भी मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी पर किसी भी उम्मीदवार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे, यदि ऐसा कहीं पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

555951 मतदाता तय करेंगे विजेता
मतदाता आज जिले में 952 बूथों पर 3754 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 161 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद के लिए 1253 उम्मीदवार मैदान में हैं। 323 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1474 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला पंचायत पद के लिए 14 वार्डों के लिए 208 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रधानी के उम्मीदार ज्यादा
रजापुर में 34 ग्राम पंचायत सीट पर 269 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। लोनी की 32 ग्राम पंचायत पर 210 प्रत्याशी ग्राम प्रधान बनने के लिए मैदान में हैं। भोजपुर ब्लॉक में 47 ग्राम पंचायत सीट पर 475 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुरादनगर में 48 सीटों पर 299 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।


क्षेत्र पंचायत सदस्य की 22 सीट हो चुकी हैं निर्विरोध
जिले के 323 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट में से 22 सीटों पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आज 301 पदों के लिए मतदान होगा। मुरादनगर में 71 पदों पर 251 प्रत्याशी मैदान में हैं। भोजपुर में 102 पद के लिए 489, रजापुर ब्लॉक में 76 पद के लिए 405 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोनी में 74 पद के लए 389 चुनाव लड़ रहे हैं। रजापुर ब्लॉक में 14 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 178 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 1404 ग्राम पंचायत सदस्य मैदान में हैं। 888 निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

ब्लॉक मतदाता मतदान केंद्र मतदान स्थल
रजापुर 148206 71 242
भोजुपर 170864 99 303
मुरादनगर 115599 81 205
लोनी 121282 60 208
सामान्य मतदान केंद्र - 199
संवेदनशील मतदान केंद्र - 70
अति संवेदनशील - 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed