{"_id":"60661aa38ebc3edc0835e9a3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2164248165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए कल से होंगे नामांकन, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए कल से होंगे नामांकन, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए कल से होंगे नामांकन, तैयारी पूरी
गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन अप्रैल से सभी ब्लाकों पर नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए आरओ और एआरओ की नियुक्ति कर दी गई है। ब्लाकों पर बेरीकेडिंग कर दी गई है, जिससे नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने सभी ब्लाकों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही छोटी समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव के लिए तीन अप्रैल से नामांकन होने हैं। इसके लिए रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लाक पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए जिले में 311 मतदान केंद्र और 958 बूथ बनाए गए हैं। जनपद को 21 जोन में
विभाजित किया गया है। 21 जोन में 78 सेक्टर बनाए गए हैं। जिले में 57 बूथ संवेदनशील, 114 बूथ अतिसंवेदनशील और 132 अतिप्लस संवेदनशील हैं। पंचायत चुनाव में 3,832 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व श्रेणी में रखा गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका पूर्व में ही समाधान करा लें।
पांचवें दिन भी खूब बिके नामांकन पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार पांचवें दिन तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 285 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। भोजपुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 511, क्षेत्र पंचायत के 533, ग्राम पंचायत के 336 फार्म बिके। मुरादनगर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 431, क्षेत्र पंचायत के लिए 246, ग्राम पंचायत के लिए 360, रजापुर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 421, क्षेत्र पंचायत के लिए 460, ग्राम पंचायत के लिए 348 फार्म की बिके।
विज्ञापन
वहीं लोनी ब्लाक में प्रधान पद के लिए 357, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 396, ग्राम पंचायत के लिए 197 फार्म ही बेचे गए हैं।
- वोटर लिस्ट लेने के लिए निर्वाचन कार्यालय में रही भीड़
विकास भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय में उम्मीदवारों की बृहस्पतिवार को भीड़ रही। लोग अपने-अपने गांव की वोटर लिस्ट लेने के लिए पहुंचे।
- अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए ब्लाक में रही भीड़
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ब्लाक में भीड़ रही। सभी उम्मीदवार ब्लाक में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे। जिन उम्मीवारों पर ग्राम पंचायत की किसी भी मद में रिकवरी बची होगी, उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।