फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

96 केंद्रों परᅠ नौ हजार से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
96 केंद्रों पर नौ हजार ने लगवाया टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। 45 साल व उससे अधिक उम्र के 9309 लोगों ने 96 केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीकाकरण लगवाया। इसमें 6515 ने सरकारी एवं 2796 ने प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण कराया। कई केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर वैक्सीन भी कम पड़ गई और लोगों को टीका लगवाए बिना लौटना पड़ा। सीएमओ कार्यालय में कई अस्पताल संचालकों को भी बिना वैक्सीन के वापस कर दिया गया। टीका लगवाने के लिए पहुंचे लाभार्थियों ने कई बार लाइन बड़ी होने पर हंगामा भी किया। संयुक्त अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइन में लगे लोगों ने अस्पताल स्टॉफ को भी लाभार्थी समझकर अंदर नहीं जाने दिया।
एक अप्रैल से नई योजना के तहत 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके पहले 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों और फरवरी में फ्रंट लाइन वर्कर के बाद 60 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों का टीकाकरण हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन में 18 हजार वैक्सीन लगाए जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि कुछ केंद्रों पर संख्या अधिक हो गई थी, जबकि मानक के अनुसार सेंटरों पर वैक्सीन दी गई थी। जबकि टीकाकरण के लिए अभी वैक्सीन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में सात लाख का लक्ष्य
तीसरे चरण में 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों की संख्या सात लाख माना गया है। तीसरे चरण में पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर मरीजों को रखा गया था, जिसमें जिले से अनुमानित तीन लाख 67 हजार लाभार्थी का लक्ष्य रखा गया था। वहीं अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसमें शामिल कर दिया गया है। इसमें भी लगभग इतने की लाभार्थी होने का अनुमान लगाया गया है।

संख्या बढ़ी तो लाभार्थियों को दिया गया टोकन
संयुक्त अस्पताल में सुबह से ही लाभार्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। सुबह 11 से टीकाकरण कराने वालों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए टोकन दिया गया। इसके बावजूद कई बार लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। दरवाजे पर दो स्वास्थ्यकर्मी दस्तावेज जांच करने के बाद ही लोगों को अंदर भेज रहे थे। एक समय पर 20 लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति थी। 20 को वैक्सीन लगने के बाद अगले नंबर के लोगों को अंदर भेजा गया। एक लाभार्थी को करीब 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा था। एक बजे तक केंद्र पर 225 लोग टीका लगवा चुके थे। जिला महिला अस्पताल में भी लंबी लाइन लगी रही।
टीकाकरण की स्थिति
विभाग के पास उपलब्ध वैक्सीन - 16876
कुल टीकाकरण - 9309
पीएचसी व सीएचसी - 3970
संयुक्त अस्पताल - 440
शास्त्रीनगर - 376
प्राइवेट अस्पताल- 2796
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed