फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

आज चुना जाएगा नगर निगम कार्यकारिणी समिति का उपाध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
आज चुना जाएगा नगर निगम कार्यकारिणी समिति का उपाध्यक्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में सोमवार को (आज) कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इस बैठक में वर्ष 2020-21 का मूल और पुनरीक्षित बजट एक साथ पेश किया जाएगा। कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रत्याशी के नाम तय करने को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक हुई तो वही विपक्षी दल के पार्षद भी रणनीति बनाने में जुटे रहे।
कोरोना संक्रमण काल में लगे लॉकडाउन की वजह से नगर निगम का बजट बोर्ड की प्रत्याशा में महापौर द्वारा पास कर दिया गया था। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बजट बैठक नहीं बुुलाई गई। दिसंबर माह में निगम सदन की बैठक बुलाई गई, लेकिन इस बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव हुआ। इसके अलावा बजट या अन्य विकास प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पाई। अब कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है। इसके लिए महापौर आशा शर्मा ने दो चरणों में कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। पहले चरण में उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाना है और दूसरे चरण में नगर निगम का वर्ष 2020-21 का मूल बजट और पुनरीक्षित बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

----
कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष भाजपा का बनना तय
नगर निगम कार्यकारिणी समिति में कुल 12 सदस्य होते हैं। इनमें 8 सदस्य भाजपा और चार विपक्षी दलों के हैं। उपाध्यक्ष पद पर जीतने के लिए महज सात वोट चाहिए, जबकि भाजपा के पास आठ वोट हैं। ऐसे में भाजपा की इस पद पर या तो निर्विरोध या आसान जीत हो जाएगी। हालांकि पूर्व में विपक्षी दल एकजुट होकर उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब विपक्ष इससे पीछे हटता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed