फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Firing for opposing installation of electric pole in the field FIR rejistered

Ghaziabad: खेत में बिजली का खंभा लगाने का विरोध करने पर फायरिंग, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 31 Dec 2022 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 31 Dec 2022 04:29 PM IST
सार

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके साले नरेश के खेत में दीनानाथ पुर के दो भाई मोनू, अरुण, उनके पिता सुंदर और बिसरख निवासी अशोक वेयर हाउस बनाने के लिए बिजली की लाइन डाल खंभा लगा रहे हैं। विरोध किया तो अशोक और मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Firing for opposing installation of electric pole in the field FIR rejistered
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीनानाथ पुर पूठी में खेत में बिजली का खंभा लगाने के विरोध में आरोपियों ने खेत मालिक पर गाली-गलौज कर तमंचा तान दिया। वह भागने लगे तो फायरिंग कर दी। मामले में उन्होंने मोनू, अरुण, सुंदर और अशोक के खिलाफ वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


म्हैटा निवासी नरेश का कहना है कि वह अपने साथी बीरेंद्र सिंह के यहां 28 दिसंबर को दीनानाथ पुर पूठी में बैठे हुए थे। इस दौरान वहां गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि तुम्हारे साले नरेश के खेत में दीनानाथ पुर के दो भाई मोनू, अरुण, उनके पिता सुंदर और बिसरख निवासी अशोक वेयर हाउस बनाने के लिए बिजली की लाइन डाल खंभा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि मौके पर जाकर उन्होंने विरोध किया और जेसीबी चलाकर खभा हटाने के लिए कहा तो अशोक और मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed