फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad engineer iphone theft during buying vegetables in saturday market

गाजियाबाद: सब्जी खरीदना इंजीनियर को पड़ा महंगा, पैसे गिनने और रखने में हो गया खेल, 'एपल' चोरी

Tue, 07 Feb 2023 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Feb 2023 11:15 AM IST
सार

मंगलम एस्टेट मॉड्यूल 10 सोसायटी निवासी कुलदीप नारायण दीक्षित एक टेलिकॉम कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि शनि बाजार में पत्नी और बेटे के साथ सब्जियां खरीदने गए थे।

विज्ञापन
Ghaziabad engineer iphone theft during buying vegetables in saturday market
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखण्ड तीन के रहने इंजीनियर(अभियंता) को शनि बाजार में सब्जी खरीदने जाना महंगा पड़ गया। सब्जी खरीदते समय चोरों ने करीब 65 हजार रुपये कीमत का एपल आईफोन 13 चोरी कर लिया। इंजीनियर ने इंदिरापुरम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलम एस्टेट मॉड्यूल 10 सोसायटी निवासी कुलदीप नारायण दीक्षित एक टेलिकॉम कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि शनि बाजार में पत्नी और बेटे के साथ सब्जियां खरीदने गए थे। सब्जी लेने के दौरान मोबाइल जेब में रखकर सब्जीवाले को पैसे देने लगे। बचे पैसे लेने और गिनने के बाद जैसे ही जेब में हाथ डाला तो मोबाइल गायब था। उन्होंने पत्नी और बेटे से मोबाइल जेब से निकालने के बारे में पूछा, लेकिन दोनों में से किसी ने भी मोबाइल नहीं लिया था। उन्होंने पत्नी के मोबाइल से फोन किया तो घंटी जा रही थी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे उनको मोबाइल चोरी होने का आभास हुआ।
विज्ञापन

चौराहे पर तैनात पुलिस को दी चोरी की सूचना

मोबाइल नहीं मिलने पर कुलदीप ने चौराहे पर गाड़ी में तैनात पुलिस को मोबाइल चोरी की सूचना दी। पुलिस के फोन करने पर मोबाइल स्विचऑफ होना बताने लगा। पुलिस ने कुलदीप को अभयखण्ड चौकी व थाने जाने को बोला। कुलदीप ने इंदिरापुरम थाने जाकर मोबाइल चोरी  की तहरीर दी। वहीं कौशांबी चौकी में  दो मोबाइल पकड़े जाने पर तस्दीक की लेकिन दोनों में से कोई भी मोबाइल उनका नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल चोरी ज्यादा
जनपद में वर्ष 2022 में 1221, वर्ष 2021 में 1162 व वर्ष 2020 में 484 चोरी के मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा मामले मोबाइल चोरी के रहे। सबसे ज्यादा मोबाइल चोरी साप्ताहिक बाजार में भीड़भाड़ के दौरान होती हैं। चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed