{"_id":"62c5b007d231d64ccc3b59c4","slug":"ghaziabad-engineer-dies-after-falling-from-a-moving-bike-while-falling-asleep-accident-happened-near-bhojpur-on-delhi-meerut-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: झपकी आने से चलती बाइक से गिरने से इंजीनियर की मौत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: झपकी आने से चलती बाइक से गिरने से इंजीनियर की मौत, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर के पास हुआ हादसा
Wed, 06 Jul 2022 09:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:23 PM IST
सार
मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी सागर पांडेय नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर थे। सागर अपने दोस्त मोहित राजपूत के साथ दो दिन पूर्व बाइक से हरिद्वार गए थे। बुधवार सुबह वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए वापस लौट रहे थे। झपकी आने पर सागर गिरकर रेलिंग से टकरा गए।
विज्ञापन
मृत इंजीनियर सागर पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह हरिद्वार से लौट रहे बाइक सवार इंजीनियर सागर पांडेय (25) को झपकी आ गई, जिससे वह चलती बाइक से गिर गए। इस दौरान उनका सिर सड़क किनारे बने रेलिंग से टकरा गया। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी सागर पांडेय नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर थे। सागर अपने दोस्त मोहित राजपूत के साथ दो दिन पूर्व बाइक से हरिद्वार गए थे। बुधवार सुबह वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए वापस लौट रहे थे। बाइक मोहित चला रहा था और सागर पीछे बैठा था।
विज्ञापन
मोहित ने बताया कि सागर को अचानक झपकी आ गई और वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिरकर एक्सप्रेस-वे किनारे लगी रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सागर को उपचार के लिए मोदीनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सागर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल परतापुर क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।