{"_id":"624d23c8e4bcbb78b306ce7d","slug":"ghaziabad-ed-raids-at-ca-house-in-indirapuram-shipra-regalia-heights-society-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इंदिरापुरम की शिप्रा रिगालिया हाइट सोसायटी में सीए के घर पर ईडी की छापेमारी, ये है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इंदिरापुरम की शिप्रा रिगालिया हाइट सोसायटी में सीए के घर पर ईडी की छापेमारी, ये है आरोप
Wed, 06 Apr 2022 12:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:52 PM IST
सार
समीर कालेधन को विभिन्न स्थानों पर लगाकर सफेद करने का काम करते थे। एक कंपनी की ब्लैक मनी को उन्होंने ह्वाइट किया था। यहीं से ईडी को समीर त्रेहान के बारे में जानकारी मिली और अब जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी घर में चल रही ईडी की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की शिप्रा रिगालिया हाइट सोसायटी में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार सुबह छापा मारने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी सोसायटी की रिगालिया हाइट्स में रहने वाले सीए समर त्रेहान के फ्लैट नम्बर -1306 में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही समर अपने परिवार के साथ फ्लैट बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम सुबह करीब 6.00 से 7.00 बजे के करीब पहुंची, वहां ताला तोड़कर टीम ने फ्लैट में जांच शुरू की, जोकि अभी तक जारी है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक समीर त्रेहान घर से ही सीए का काम करते थे।
विज्ञापन
वह कालेधन को विभिन्न स्थानों पर लगाकर सफेद करने का काम करते थे। एक कंपनी की ब्लैक मनी को उन्होंने ह्वाइट किया था। यहीं से ईडी को समीर त्रेहान के बारे में जानकारी मिली और अब जांच शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि समीर ने पिछले ढाई साल से सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज जमा नहीं किया है।
रविवार को आरडब्ल्यूए की जनरल बॉडी मीटिंग में पदाधिकारियों ने समीर को करीब 60-70 हजार रुपया बकाया जमा करने के लिए कहा था। लोगों में यह भी चर्चा है कि समीर ने दिल्ली-एनसीआर में फ्लैट भी खरीदे हैं। इसके अलावा सोसायटी की पार्किंग में उनकी 4 से 5 गाड़ियां भी खड़ी हुई हैं।