फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad criminal looted gold chain and locket from woman by entering in society

अपराधियों के हौसले बुलंद: इंदिरापुरम में कॉलोनी के अंदर घुसकर महिला को दिखाया चाकू, लूटी सोने की चेन और लॉकेट

Sat, 04 Mar 2023 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है कि बाइक सवार एक लुटेरे ने हेलमेट पहना है जबकि लूट करने वाला लुटेरा दौड़कर चेन लूट कर फरार हो जाता है।

विज्ञापन
Ghaziabad criminal looted gold chain and locket from woman by entering in society
सफेद शर्ट में दिख रहा लूटेरा और सबसे आगे जा रही महिला - फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब

विस्तार

इंदिरापुरम में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं के बीच बेखौफ लुटेरों ने इंदिरापुरम पुलिस को शुक्रवार शाम फिर चुनौती दी। नीति खंड 3 में बाइक सवार लुटेरों ने चाकू दिखाकर महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरे की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


नीति खंड 3 में लता सुरेश परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सोसायटी के गेट पर किसी काम के लिए गई थीं। कुछ देर बाद वह काम करके घर की तरफ लौट रही थीं। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरे सोसायटी के गेट पर पहुंचे और उनमें से एक लुटेरा उतर कर कॉलोनी में उनके पीछे आ गया। जहां लुटेरे ने मौका मिलते ही उन्हें चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की दो तोले की चेन और लॉकेट लूट कर भाग गया।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचा कर लोगों से मदद मांगी लेकिन लूटेरा तेजी से भागता हुआ सोसायटी के गेट पर खड़े बाइक पर दूसरे लुटेरे के साथ बैठकर फरार हो गया। दिनदहाड़े लूट की घटना से खौफजदा लता सुरेश की तबीयत खराब हो गई, बावजूद इसके वह नीति खंड चौकी पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। सरेआम लूट की वारदात सोसायटी के गेट पर लगे कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है कि बाइक सवार एक लुटेरे ने हेलमेट पहना है जबकि लूट करने वाला लुटेरा दौड़कर चेन लूट कर फरार हो जाता है। घटनास्थल के पास अन्य कैमरों से लुटेरों की बाइक का नंबर और अन्य सुराग पता किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed