फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad crime news

जमीन के लिए धेवते ने की 80 साल के बुजुर्ग की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad crime news
सिरोली गांव में बुजुर्ग की हत्या- फाइल फोटो हरिया - फोटो : GHAZIABAD City
जमीन के लिए धेवते ने की 80 साल के बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की सिरौली गांव में शुक्रवार रात 80 साल के बुजुर्ग की हत्या कर आरोपियों ने शव को खेत में दबा दिया। सुबह काम करने आए युवक ने गड्ढे में हाथ और पैर बाहर निकले देखे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमीन अपने नाम नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक के बेटे ने भांजे और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुरादनगर के मथुरापुर गांव में हरिया (80) परिवार के साथ रहते थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। हरिया की दो बेटियों धनेस और बृजेशपाल की शादी लोनी के सिरौली गांव में हुई थी। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरिया मुरादनगर से लोनी अपनी बेटियों के घर आए थे। दो दिनों से वह लोनी के सिरौली गांव में थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बृजेश पाल के घर से 100 मीटर की दूरी पर संजय अपने खेत में काम करने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत में एक गड्ढे में दो हाथ और दो पैर दिखाई दिए। उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हे गड्ढे में किसी का शव दबा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस और गांव के लोगों को सूचना दी। आननफानन पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त हरिया के रुप में की। शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर समेत पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन

मृतक के धेवते और उसके साथी पर हत्या का आरोप
हरिया की मौत के बाद उनके बेटे विजय ने मृतक के धेवते दीपक और उसके साथी रवि पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हरिया ने कुछ समय पूर्व 20 बीघे जमीन खरीदी थी। एक आरोपी उस जमीन से करीब 4 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहता था। उसने हरिया से कहा भी था। लेकिन हरिया ने मना कर दिया था। पुलिस को शक है कि जमीन अपने नाम नहीं करने पर हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घर में की हत्या फिर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की
जिस खेत में हरिया का शव मिला है, वहां 100 मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन घर है। मकान हरिया की एक बहन का है। यह घर पीछे से खुला है और आगे गेट लगा हुआ है। पुलिस ने जब इस घर में छानबीन शुरू की तो, वहां एक कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस को संभावना है कि हरिया की हत्या पहले इस घर में कह गई है। फिर घसीटते हुए शव को खेत तक ले गए। यहां उन्होंने शव को दबाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी शव को पूरा नहीं दबा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed