{"_id":"61e9ba7a92368b54211d766e","slug":"ghaziabad-corona-ghaziabad-news-gbd232944646","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में दो की मौत
गाजियाबाद। जिले में संक्रमण जानलेवा हो रहा है। तीसरी लहर में पहली बार 24 घंटे के अंदर दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई, इनमें एक बुजुर्ग और दूसरा युवक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बतया कि बुजुर्ग को फेफड़ों का कैंसर था, जबकि युवक गंभीर टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। बृहस्पतिवार को 1585 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 2455 लोग ठीक हो गए, इनमें से 15 को अलग-अलग अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में 7446 मरीजों का इलाज होमआइसोलेशन व अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके पहले 15 जनवरी को मोदीनगर निवासी संक्रमित व्यक्ति की मेरठ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसे लिवर से संबंधित बीमारी थी।
बुजुर्ग को लग चुके थे टीके के दोनों डोज
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कविनगर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग को यशोदा अस्पताल में 12 जनवरी को भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों का कैंसर था। इलाज के दौरान एंटीजन किट से की गई थी तो वह संक्रमित मिले थे। अस्पताल 17 जनवरी को बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें कोरोना से बचाव के टीके के दोनों डोज लग चुके थे।
भर्ती वाले दिन ही अस्पताल में मौत
डीएसओ ने बताया कि डासना स्थित आध्यत्मिक नगर निवासी 31 वर्षीय युवक की कोविड की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे 18 जनवरी को पुराना बस अड्डा स्थित संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन मौत हो गई थी। युवक लंबे समय से गंभीर टीबी रोग से ग्रसित था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे टीके दोनों डोज लग चुके थे।
विज्ञापन
घट-बढ़ रही संक्रमण की दर
संक्रमण की दर लगातार घट-बढ़ रही है। 24 घंटे में 10236 की जांच की गई। इसमें 1585 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 5 मरीजों को भर्ती किया गया है। बृहस्पतिवार को भी सबसे अधिक 312 संक्रमित इंदिरापुरम क्षेत्र में मिले हैं। संक्रमण के मामले में इंदिरापुरम टॉप पर है।
जनवरी के अंत तक घट सकता है संक्रमण
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए 12 हजार सैंपल भेजे गए थे। वहां पर लैब में दबाव होने से जांच रिपोर्ट नहीं आ पा रही है। सभी सैंपल पीक वाले समय में भेजे गए थे। दो से चार दिन में लखनऊ भेजे गए सभी सैंपलो की रिपोर्ट आ जाएगी। बैकलॉग समाप्त होने के बाद संक्रमितों की संख्या एक हजार से नीचे आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी के अंत तक संक्रमण नियंत्रण में आ सकता है।