फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Conversion Case Rahil said to Neeru If you want heaven, you have to become a human bomb

धर्म परिवर्तन केस: 'जन्नत चाहिए तो मानव बम भी बनना होगा'... धोखा खाकर भी न मानी नीरू, कहा- राहिल के साथ रहूंगी

Sun, 09 Jul 2023 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jul 2023 02:07 PM IST
सार

गाजियाबाद के खोड़ा की रहने वाली नीरू बिष्ट के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी राहिल से घंटों चैट करती थी। चैट का रिकार्ड निकलवाकर प्रिंट कराया गया। ये 30 पेज में आया। इसमें एक चैट में राहिल नीरू से कह रहा है कि असली जिंदगी मौत के बाद शुरू होती है। अच्छे काम करने वालों को मौत के बाद जन्नत मिलती है। 

विज्ञापन
Ghaziabad Conversion Case Rahil said to Neeru If you want heaven, you have to become a human bomb
Ghaziabad Conversion Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने के खेल में अब तक तीन खिलाड़ी गाजियाबाद पुलिस की पकड़ में आए हैं। एक इंजीनियर है, एक डॉक्टर और एक कॉल सेंटर का कर्मचारी। इनमें जो जहां काम करता था, वहीं पर शिकार की तलाश में रहता था। जो भी शख्स अपने परिवार से नाराज नजर आता, उसी पर फरेब का जाल फेंक देते थे। 
विज्ञापन


उसके नजदीकी बढ़ाते, दोस्ती करते और फिर मौका मिलते ही ब्रेन वाश कर डालते। इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे। पुलिस का दावा है कि यह बड़ा नेटवर्क है। इसकी कई कड़ियां जुड़ना अभी बाकी है। जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के खोड़ा की रहने वाली नीरू बिष्ट के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी राहिल से घंटों चैट करती थी। चैट का रिकार्ड निकलवाकर प्रिंट कराया गया। ये 30 पेज में आया। इसमें एक चैट में राहिल नीरू से कह रहा है कि असली जिंदगी मौत के बाद शुरू होती है। अच्छे काम करने वालों को मौत के बाद जन्नत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्नत पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। अगर तुम्हें जन्नत चाहिए तो मानव बम भी बनना होगा। पुलिस यह मालूम करने का प्रयास कर रही है कि कहीं राहिल के तार किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़े हैं। इस मामले में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी पड़ताल कर रही हैं। सबके सामने अहम सवाल है कि आखिर नीरू को मानव बम बनाने के लिए कहने के पीछे राहिल का मकसद क्या था।

धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हैं जमाती
राहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नेपाल और कर्नाटक से जमात में आए लोगों ने उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए उकसाया। जब उसने धर्म परिवर्तन कर लिया तो उसे जमातियों के पास ले जाया गया था। जमातियों ने कहा था कि जैसे तुम इस्लाम में आए हो, वैसे ही और लोगों को भी लाओ। 

 

पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में जुड़े सभी लोगों को आरोपी बनाया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से एटीएस ने भी पूछताछ की। जल्द ही और भी एजेंसियां जानकारी करने के लिए आ सकती हैं। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

धोखा खाकर भी नहीं मानी- बोली, राहिल के साथ रहना है
पुलिस का कहना है कि राहिल नीरू को पहली बार राहुल बनकर मिला था। उसने बाद बताया कि वह पहले राहुल था, अब राहिल है। उसने उसे यह नहीं बताया कि उसकी शादी अब्दुल्ला की बहन इकरा से हो चुकी है। जब उसे लगा कि नीरू उसके फरेब के जाल में फंस चुकी है, तब उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। नीरू इसके लिए राजी नहीं हो रही थी।

इस पर उसने उसे ऑनलाइन निकाह के लिए राजी किया। इसके बाद कहने लगा कि इस्लाम में ऑनलाइन निकाह मान्य नहीं है। इस पर नीरू ने कुछ दिन इंतजार के लिए कहा तो राहिल ने फर्जी कहानी बना दी। बोला, उसके परिवार वाले उस पर निकाह के लिए दबाव डाल रहे हैं, वे लड़की पसंद कर चुके हैं। लड़की के नाम पर उसे अपनी पत्नी इकरा का फोटो भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इन सब बातों का पता चल जाने पर भी नीरू यही कह रही है कि उसे राहिल के साथ रहना है।

उसने नीरू को ऑनलाइन निकाह के लिए राजी किया। इसके बाद कहा, इस्लाम में ऑनलाइन निकाह मान्य नहीं है। नीरू ने कुछ दिन इंतजार के लिए कहा तो राहिल ने फर्जी कहानी बना दी। बोला, उसके परिवार वाले लड़की पसंद कर चुके हैं। इसके बाद भी नीरू का कहना कि कि उसे राहिल के साथ रहना है।

 

ऐसे फंसाते थे जाल में
1. धर्म परिवर्तन कराने के लिए ऐसे लोगों को चुनते थे जो परिवार से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़े होते थे या नाराज रहते थे।
2. ऐसे लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते थे और खुद को भी उनकी तरह दुखी या परिवार से प्यार न पाने वाला बताते थे।
3. बातों-बातों मे उनके धर्म की आलोचना करते थे और अपने धर्म इस्लाम की खूबियां बताते थे।
4. इस्लाम को सबसे बेहतर धर्म बताकर मानसिक रूप से धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करते थे।
5. जो भी गिरोह के सदस्य की बातों में फंस जाता, उसका धर्म परिवर्तन करा देते थे।
( जैसा पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed