{"_id":"6486c44562210f76e0098af8","slug":"ghaziabad-conversion-case-accused-shahnawaz-police-interrogation-online-gaming-conversion-case-2023-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: 'कुरान पढ़ो तो जीत जाओगे'... पहले जानबूझकर गेम हरवाता, फिर ऐसे करता ब्रेनवॉश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: 'कुरान पढ़ो तो जीत जाओगे'... पहले जानबूझकर गेम हरवाता, फिर ऐसे करता ब्रेनवॉश
Mon, 12 Jun 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
Ghaziabad Conversion Case: ऑनलाइन गेमिंग एप फोर्टनाइट के जरिये युवाओं के धर्मांतरण के मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो (23) को रविवार को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने रायगढ़ जिले के अलीबाग में लॉज से गिरफ्तार किया। धर्मांतरण केस में नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि बद्दो धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
Ghaziabad Conversion Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेमिंग एप फोर्टनाइट के जरिये धर्मांतरण कराने का मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ बद्दो बेहद शातिर तरीके से युवाओं को फंसाता था। जांच में खुलासा हुआ कि बद्दो धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड है।
वह किशोरों को ऑनलाइन गेम में पहले हरवा देता था। फिर कहता था कि कुरान की आयत पढ़कर खेलो, जीत जाओगे। इस तरह किशोरों को बहकाकर उनका धर्मांतरण करवा देता था। राजनगर के किशोर के साथ भी ऐसा ही किया। किशोर घर से जिम जाने के लिए कहकर निकलता था और नमाज पढ़ने पहुंच जाता था।
2021 में शुरू हुई थी बातचीत
पूछताछ में बद्दो ने बताया कि फोर्टनाइट गेमिंग एप के जरिये 2021 में उसकी राजनगर के पीड़ित लड़के से उसकी जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों डिकोड प्रणाली का इस्तेमाल करके फोन पर बात करने लगे। बीच में दोनों ने गेम खेलना बंद कर दिया था। लेकिन दिसंबर 2021 में वोलोरेंट के जरिए फिर गम खेलने की शुरुआत की।
विज्ञापन
गेम खेलते खेलते आइस बॉक्स के टारगेट पर पहुंचे। यहीं पर पहली बार धर्मांतरण को लेकर बातचीत हुई। इसी दौरान भगोड़े जाकिर नाईक के भाषणों पर चर्चा हुई। इससे पीड़ित प्रभावित होता गया और उसने इस्लाम के तरीके अपना लिए। पुलिस अब तक तीन किशोरों से पूछताछ कर चुकी है। तीनों ने एक ही तरीका बताया है।

धर्मांतरण गिरोह के सदस्य एक किशोर को शिकार बना रहने के बाद उसे मोहरा बनाकर अन्य किशोरों पर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दवाब बनाते थे।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अलीबाग से गिरफ्तार किए गए धर्मांतरण के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो की गिरफ्तारी से धर्मांतरण के गिरोह के कई काले सच बाहर आ सकते हैं। गाजियाबाद का 17 साल का किशोर धर्मांतरण के लिए बद्दो का पहला टारगेट नहीं था, बद्दो कई और युवाओं का भी धर्मांतरण करा चुका है।
गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने में मुंब्रा और गाजियाबाद की पुलिस के अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। पुलिस के मुताबिक, बद्दो किशोर से ऑनलाइन संपर्क के लिए लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करता था। ऐसे में रिमांड पर लेकर पूछताछ के आधार पर उसके लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इनकी जांच करने पर कई बड़े राज खुल सकते हैं।
यह था मामला
गाजियाबाद का रहने वाला 17 साल के किशोर को ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर बद्दो और एक मौलवी ने उसका धर्मांतरण कराया। किशोर घंटों तक ऑनलाइन माध्यम से बद्दो के संपर्क में रहता था। बद्दो ने उसे धार्मिक सामग्री भेजकर उसका ब्रेनवॉश किया। गेम जिताने के बहाने उसे जाल में फंसाया। उनके झांसे में आकर वह पांच वक्त की नमाज भी पढ़ने लगा था। जिम जाने के बहाने नमाज पढ़ने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पीछा कर इसकी तस्दीक की। इसके बाद किशोर के पिता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कब क्या हुआ
- 30 मई : धर्मांतरण मामले का खुलासा, रिपोर्ट दर्ज।
- 31 मई को गाजियाबाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची।
- 4 जून संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद कमेटी का पूर्व पदाधिकारी अब्दुल रहमान गिरफ्तार ।
- 7 जून को राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने गेमिंग एप की जांच करने के लिए कहा।
- 11 जून को गाजियाबाद पुलिस ने अलीबाग महाराष्ट्र से मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो को गिरफ्तार किया।