फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस में छात्र की मौत: अनुराग को अपने सामने दम तोड़ता देख बेहोश हुए कई बच्चे, सदमे में चला गया बगल में बैठा साथी

Thu, 21 Apr 2022 09:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Apr 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad class 4th student died in school bus two family lost their son women beat principal with slippers
छात्र की बस में मौत - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल बस में सवार दस वर्षीय छात्र अनुराग भारद्वाज की मौत के रहस्य का पर्दा जांच के बाद उठेगा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जबकि स्कूल प्रबंधन घटना को हादसा बता रहा है। अनुराग अपनी बुआ की भी जान था, वह उसे बेटे की तरह मानती थीं क्योंकि उनके कोई बेटा नहीं है। इस घटना के बाद से पूरे भारद्वाज परिवार में शोक का माहौल है। वहीं अनुराग को अपने सामने दम तोड़ता देखने वाले बच्चों का अब भी बुरा हाल है। वह इस दर्दनाक हादसे के मंजर को भुला ही नहीं पा रहे हैं।



आगे पढ़िए जब अनुराग के साथ बस में यह हादसा हुआ तो साथी बच्चों का कैसा हाल था और ये सबकुछ देखकर उनकी मनःस्थिति पर कैसा असर पड़ा है....

Ghaziabad class 4th student died in school bus two family lost their son women beat principal with slippers
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद भी नहीं की स्कूल की छुट्टी

छात्र अनुराग की मौत के बाद भी दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य चलता रहा। स्कूल की छुट्टी नहीं की गई। इसे लेकर अभिभावकों ने रोष जताया तथा प्रबंधन को संवेदनहीन बताया। 

हादसे के बाद कई बच्चे हुए बेहोश, पड़ोस में बैठे बच्चे को लगा सदमा 

स्कूल बस में छात्र अनुराग की मौत के प्रत्यक्षदर्शी अन्य छात्र सदमे में आ गए। कई बच्चे बेहोश हो गए। बस के अंदर बिखरा खून घटना की भयावहता बयां कर रहा था। छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर घटना के बारे में बताया। एक छात्र को घटना के बाद दस्त शुरू हो गई। 

Ghaziabad class 4th student died in school bus two family lost their son women beat principal with slippers
इसी बस में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बस सीज की

घटना के बाद बस की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे। आरोप लगाया कि बस की फिटनेस खत्म हो चुकी है। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। बस को टेक्निकल मुआयने के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad class 4th student died in school bus two family lost their son women beat principal with slippers
प्रधानाचार्य को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शिकायत पर कार्रवाई की होती तो शायद नहीं होता हादसा

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दयावती मोदी स्कूल में हर दर्जे की लापरवाही है। यहां बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाते हैं। बच्चों को सीट पर बैठने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। मृतक छात्र अनुराग की मां नेहा ने बताया कि वह इसकी शिकायत कई बार स्कूल प्रबंधन से कर चुकी थीं। उन्होंने बताया कि बीते एक अप्रैल को भी इसकी शिकायत स्कूल में जाकर की गई थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बस में बच्चे ज्यादा भरे होने के कारण बुधवार सुबह भी स्कूल बस चालक ओमवीर से कहासुनी हो गई थी। बिलखते हुए नेहा ने बताया कि अगर प्रबंधन उनकी शिकायत सुन लेता तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता।

विज्ञापन
Ghaziabad class 4th student died in school bus two family lost their son women beat principal with slippers
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

एआरटीओ करेंगे पब्लिक स्कूलों के वाहनों की जांच

एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि नगर के सभी पब्लिक स्कूलों की वाहनों की जांच के लिए एआरटीओं से कहा गया है। एआरटीओं दयावती मोदी सहित अन्य सभी स्कूलों के वाहनों की जांच करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से तीन दिन के लिए स्कूल बंद करने की जानकारी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed