फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad city will be developed with Rs 278 crore

गाजियाबाद के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर: 278 करोड़ से शहर का होगा विकास, 107 विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर

Mon, 19 Jan 2026 11:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Jan 2026 11:13 PM IST
सार

शहर की वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए मुख्य मार्गों की कच्ची पटरी का कार्य, शहर के ड्रेनेज सिस्टम, नालों का निर्माण,शहर की सड़कों का निर्माण, डिवाइडर व शहर की साज सज्जा पर बजट खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Ghaziabad city will be developed with Rs 278 crore
गाजियाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नगर निगम शहर के 100 वार्डों में सड़क, सीवर व नाला-नाली निर्माण और उनकी मरम्मत पर 278 करोड़ रुपये खर्च करेगा। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में आयोजित 15वें वित्त की बैठक में 107 विकास कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

महापौर ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र में 58.97 करोड़, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में 54.42 करोड़ व साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 122.45 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्य मार्गों की कच्ची पटरी, नाला, सड़क व डिवाइडर निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम और साज-सज्जा पर बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम के मुख्यालय के निर्माण के लिए भी धनराशि को स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख कार्य

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र

-6.35 करोड़ से वसुंधरा सेक्टर एक में हिंडन बैराज एलिवेटेड से सेक्टर पांच कनावनी पुलिया सीवर पंप तक और सेक्टर सात पुलिस चौकी से सेक्टर छह वैशाली की पुलिया तक क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत, सड़क की साइड पट्टी पर टाइल्स लगाने का कार्य।

-7.50 करोड़ से मोहननगर जोन में एयर फोर्स स्टेशन से सिकंदरपुर कट तक दोनों तरफ कच्ची साइट पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम।

-4.53 करोड़ से मोहननगर जोन में सिकंदरपुर कट से दिल्ली बॉर्डर तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम।

-4.50 करोड़ से वार्ड 87 ज्ञान खंड व न्याय खंड की आंतरिक सड़कों का सुधार कार्य।

-5.88 करोड़ से वार्ड 78, 80 व 73 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में सड़क निर्माण व इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य।

-4.18 करोड़ से वार्ड-94 रामपुरी में जैन मंदिर तक नाले का निर्माण।

-5.19 करोड़ से वार्ड 74 सेक्टर 13 से सेक्टर 19 तक मुख्य नाले का निर्माण।

-वार्ड-97 रामप्रस्था में सी-179 से दिल्ली बार्डर तक और ब्रजविहार पुलिस चौकी से बीईएल तक मुख्य मार्ग का नाला निर्माण कार्य। लागत लगभग 5 करोड़ 37 लाख।

-वार्ड-60 व 34 मोहननगर चौराहे से साहिबाबाद स्टेशन और चिकम्बरपुर होते हुए अप्सरा बार्डर तक जीटी रोड पर डस्ट फ्री करने के लिए कच्ची साइड पटरी पर टाइल्स लगाने का कार्य। लागत लगभग 6 करोड़
 

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र

-कविनगर जोन में हापुड़ चुगी चौक से हरसांव होते हुये पार्थ इन होटल तक रेजिंग फुटपाथ का कार्य। लागत लगभग 4 करोड़ 54 लाख।

-वार्ड 91 कविनगर में केडी-01 से केए-11 होते हुए आरडीसी फ्लाईओवर स्पोर्ट्स प्लाजा तक नाला निर्माण का कार्य। लागत लगभग 2 करोड़ 10 लाख।

-वार्ड-67 संजयनगर में संयुक्त जिला अस्पताल से एम-01 तक नाला निर्माण कार्य। लागत 1 करोड़ 73 लाख।

-वार्ड 56 चिरंजीव विहार में डायमंड फ्लाईओवर के नीचे से भवन सं0- 01/124 तक नाले का कार्य। लागत 6 करोड़।

-हापुड चुंगी चौक से शास्त्रीनगर चौक होते हुए डायमंड तिराहे तक रिटेनिंग वॉल का निर्माण। लागत लगभग 6 करोड़ 68 लाख।

-कविनगर जोन में हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराहे होते हुए रजापुर फ्लाईओवर तक सड़क का सुधार कार्य। लागत लगभग 5 करोड़ 73 लाख।

-कविनगर जोन में हापुड़़ चुगी चौक से संजयनगर फ्लाईओवर होते हुये राजनगर एक्स्टेंशन चौक तक सड़क सुधार कार्य। लागत लगभग 5 करोड़ 7 लाख।

 

-कविनगर जोन हिंट चौक के पास स्पोर्ट्स प्लाजा तक नाले का निर्माण। लागत लगभग 3 करोड़ 21 लाख।

-वार्ड 16 मोरटा में हम-तुम रोड रामनाथ राजबाला स्कूल से मन्दिर वाले चौक तक तक नाली व इंटरलाकिंग टाइल्स का कार्य। लागत लगभग 1 करोड़ 32 लाख।

-संजयनगर फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट प्लाजा का निर्माण कार्य। लागत लगभग 1 करोड़ 5 लाख।

शहर विधानसभा क्षेत्र

-विजयनगर जोन में एनएच-09 से गंगाजल परियोजना होते हुए मेरठ तिराहे तक सडक मरम्मत का कार्य। लागत लगभग 9 करोड़ 61 लाख।

-विजयनगर जोन के तहत उत्सव भवन से सैन चौक होते हुए मेडिकल चौक तक और चाणक्य चौक से जलेबी चौक तक सड़क व साइड पटरी का निर्माण कार्य। लागत लगभग 4 करोड़ 49 लाख।

-वार्ड-35 त्रिवेणी अलमारी शोरूम से बहरामपुर एमआरएफ सेंटर के सामने से होते हुए एनएच-09 तक सर्विस रोड, नाला निर्माण एवं समेकित विकास कार्य। लागत लगभग 4 करोड़ 94 लाख।

-वार्ड 15 सेक्टर 12 एम/एल ब्लॉक में आंबेडकर पार्क से संतोष मेडिकल कॉलेज तक मुख्य नाले का आरसीसी निर्माण। लागत लगभग 5 करोड़ 38 लाख।

-तीन करोड़ से बायोडायवर्सिटी पार्क में विभिन्न जन-उपयोगी सुविधाओं का कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed