{"_id":"628e0eae7978ad2cdc717560","slug":"ghaziabad-car-looses-control-on-delhi-meerut-expressway-catches-fire-two-died-of-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
Wed, 25 May 2022 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 May 2022 04:54 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि इनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार में छह लोग सवार थे, जो हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें दिल्ली से नागपुर के लिए ट्रेन में बैठना था। कार में रुड़की के दुर्गा कॉलोनी निवासी सविता (22), अवधेश, अमेठी औरंगाबाद हरिद्वार निवासी अनुज कुमार (22), निशा (17) सिरचंदी भगवानपुर निवासी चंद्रप्रकाश और शिवम सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में सविता और चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। जबकि घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर काफी जाम लग गया जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।