फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad bjp working committee meeting gda board member and ex mlc fight pawan goyal injured

गाजियाबाद: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जीडीए बोर्ड सदस्य और पूर्व एमएलसी भिड़े, पवन गोयल घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Jul 2021 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jul 2021 02:46 PM IST
सार

मारपीट में घायल पवन गोयल को लोहिया नगर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनके भाई संदीप ने आरोप लगाया कि प्रशांत चौधरी पूर्व में भी उनके भाई को धमकी दे चुके हैं। उधर, घटना से नाराज वैश्य समाज के लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
ghaziabad bjp working committee meeting gda board member and ex mlc fight pawan goyal injured
bjp workers clash - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार दोपहर हुई वर्चुअल बैठक में पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी और डीजीए बोर्ड के सदस्य पवन गोयल आपस में भिड़ गए। दोनों बातों-बातों में एक दूसरे की जाति पर टिप्पणी कर बैठे, इसी पर झगड़ा हो गया। बैठक से बाहर आकर दोनों में हाथापाई हो गई। इसमें पवन गोयल का कुर्ता फट गया। उनकी हालत भी बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद यह बखेड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिहानी गेट थाना में तहरीर भी दे दी। 
विज्ञापन


तीन मिनट तक हुई हाथापाई 
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में हुई। गाजियाबाद के नेता इसमें वर्चुअली जुड़े। अशोक नगर स्थित महानगर कार्यालय में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, पूर्व मेयर अशु वर्मा, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी व पवन गोयल, पृथ्वी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी समिति सदस्य की हैसियत से शामिल हुए। 11 बज चुके थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन शुरू होने ही वाला था कि प्रशांत चौधरी और पवन गोयल के बीच कहासुनी हो गई। वहां मौजूद एक सदस्य ने बताया, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पवन गोयल और पृथ्वी सिंह आपस में बात कर रहे थे। प्रशांत पास में ही बैठे थे। 
विज्ञापन


पवन ने पृथ्वी सिंह से कहा कि आपके दिए हुए 50 हजार रुपये खर्च हो गए। इस पर प्रशांत ने कहा कि हमारी जाति (जाति का नाम लेकर) के लोग कब से आपकी जाति (जाति का नाम लेकर) के लोगों को पैसे देने लगे। आपकी जाति के लोग तो हमारी जाति के लोगों के पैर छूते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पवन ने प्रशांत से उनकी जाति का नाम लेकर कहा, अच्छा वैसे ही जैसे तुम पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल के पैर छूते थे। प्रशांत ने कहा कि अभी बताऊ क्या? बाहर होते तो अभी बता देता। इस पर पवन ने कहा कि चल बाहर ही चल रहे हैं। अगले ही पल दोनों खड़े हो गए। 

दोनों में गर्मागर्मी होती देख महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आप यहां झगड़ा न करें, यहां से उठकर बाहर चले जाएं। इस पर दोनों बाहर चले गए। एक मिनट बाद ही दोनों के जोर से बोलने की आवाजें आने लगीं। मीटिंग से उठकर लोग गए तो दोनों में हाथापाई हो रही थी। यह करीब तीन मिनट तक चली। 

कुर्ता फटा और गिर पड़े पवन गोयल 
मीटिंग में मौजूद लोगों ने बताया कि वे जब बाहर आए तो पवन गोयल का कुर्ता फटा हुआ था, दोनों नेता गुस्से से आग बबूला थे, पवन की हालत बिगड़ चुकी थी। उन्हें पास के गायत्री अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। उन्हें चोट आई है। प्रशांत चौधरी दफ्तर के बाहर खड़े थे। उनके साथ कुछ लोग थे। झगड़े के बाद वह बैठक में शामिल नहीं हुए, वहां से चले गए। 

बखेड़े के बाद भी चलती रही बैठक 
इतना बखेड़ा हो जाने के बाद बैठक में मौजूद नेताओं में खास हलचल नहीं हुई। कुछ नेता थोड़ी देर के लिए बाहर आए थे। पवन गोयल और प्रशांत चौधरी के चले जाने के बाद फिर से बैठक में चले गए। इसके बाद बैठक सामान्य रूप से चलती रही। इसके खत्म हो जाने के बाद भाजपा में पवन और प्रशांत के झगड़े को लेकर हलचल शुरू हुई। 

वैश्य समाज के लोगों ने महानगर अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण  
मारपीट में घायल पवन गोयल को लोहिया नगर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनके भाई संदीप ने आरोप लगाया कि प्रशांत चौधरी पूर्व में भी उनके भाई को धमकी दे चुके हैं। उधर, घटना से नाराज वैश्य समाज के लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग रखी कि महानगर अध्यक्ष मौके पर आएं और स्पष्टीकरण दें कि पार्टी की बैठक में उनके सामने ऐसी घटना कैसे हो गई। साथ ही प्रशांत चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और पार्टी से निष्कासन की मांग भी रख दी। 


बैठक में पहले दोनों के बीच बहस हुई। उसके बाद दोनों में बाहर मारपीट हुई। घटना के वक्त बैठक में मैं भी मौजूद था। पार्टी के अंदर किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं होगी। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट भेजी जा रही है। अब पार्टी का प्रदेश नेतृत्व निर्णय लेगा। निश्चित तौर पर मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। - महेंद्र धनौरिया, जिला प्रभारी गाजियाबाद महानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed