फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziaabad

आने वाले समय में मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा भारत: ओम बिरला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

आने वाले समय में मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा भारत: ओम बिरलागाजियाबाद।पहले हमारे देश में चिकित्सा व्यवस्था काफी कमजोर थी।अस्पताल के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी, जिसका खर्च दिल्ली में ढाई से तीन लाख में होता है।

विज्ञापन
ghaziaabad

विस्तार

आने वाले समय में मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा भारत: ओम बिरला
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आने वाले समय में हर जिले में मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर होगा। लोगों को नई तकनीकों से जांच की सुविधा मिल सकेगी। भारत मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा। पहले हमारे देश में चिकित्सा व्यवस्था काफी कमजोर थी। बृहस्पतिवार को वह गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी विंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक ध्यान दिया है इसलिए दुनिया भर से लोग भारत में आकर अपना इलाज करा रहे हैं।
आज पूरे विश्व ने भारत के योग विज्ञान पद्धति को अपनाया है। लोकसभा अध्यक्ष ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की। उन्होंने बताया कि देश भर में जितने भी स्टार्टअप युवाओं ने शुरू किए हैं उसमें काफी संख्या में मेडिकल के क्षेत्र में हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, सांसद अनिल अग्रवाल, दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल सहित सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी, जिसका खर्च दिल्ली में ढाई से तीन लाख में होता है। अब वह जिले में 80-90 हजार में हो जाएगा। इस सर्जरी में कम दर्द, छोटे चीरे और कम संक्रमण का जोखिम होगा। इस दौरान अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा, मेयर आशा शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप सहित अस्पताल के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed