फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazabad

सुनील शर्मा ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 1,79 हजार मतों से चल रहे आगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghazabad
सुनील शर्मा की प्रचंड जीत, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
विज्ञापन

साहिबाबाद। सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील शर्मा ने 3 लाख 22 हजार 45 वोट हासिल कर चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरे नंबर पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 77 हजार 59 वोट मिले। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 286 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। सुनील शर्मा ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत होने का दावा पहले ही किया था।

गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विधायक सुनील शर्मा अपने राजनगर स्थित घर पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचें। वहां से सिद्धपीठ भगवान दूधेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक करने के बाद वसुंधरा स्थित आवास पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों का आभार व्यक्त करने के साथ जश्न मनाया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा को 2 लाख 62 हजार 741 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरे अमरपाल शर्मा को एक लाख 12 हजार 56 वोट प्राप्त हुए थे। तब सुनील शर्मा ने उन्हें डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन इस बार उनकी जीत का दायरा दो लाख 15 हजार वोटों तक पहुंच गया। उनकी जीत के बाद वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा आवास पर जमकर जश्न मनाया। वहां केसरिया रंग में मस्त समर्थकों ने खुलकर डांस किया। वर्ष 2012 के चुनाव नतीजों को देखें तो उन्हें बीएसपी प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा से 24 हजार 348 मतों से हार मिली थी। इससे पहले वह गाजियाबाद सीट पर वर्ष 2007 में पहली बार विधायक बने थे। फिलहाल उनकी जीत से पार्टी नेता और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उधर, तीसरे पायदान पर रहे बसपा प्रत्याशी अजीत कुमार पाल को 23 हजार 343 मत और चौथे नंबर पर कांग्रेस की संगीता त्यागी ने 9976 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed