{"_id":"6ad67923d64c66393f0b2c4c","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-1004978-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा 11 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा 11 हिरासत में
विज्ञापन
कौशांबी स्पा सेंटर में हिरासत में लिये गये लोग। स्रोत पुलिस
कौशांबी। वैशाली में सोमवार रात पुलिस छापा मारकर तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 20 महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर संचालकों और ग्राहकों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों सेंटरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने सोमवार रात टीम के साथ वैशाली स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने सेंटरों के रजिस्टर खंगालने के साथ ही पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान तीन स्थानों पर देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्पा सेंटरों के संचालकों और ग्राहकों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का दावा है कि रजिस्टर और मोबाइल व्हाटसएप पर कुछ सफेदपोश और अन्य लोगों के नाम की जानकारी हुई है। इनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा नेटवर्क कहां तक फैला है और महिलाओं को जबरन लाकर यह काम कराए जाने की भी पुष्टि हो हुई है। इनमें दिल्ली, नोएडा और एनसीआर समेत बाहरी प्रदेशों की युवतियां भी मिली हैं।
स्पा सेंटर मामले में भी गिरेगी गाज
अब वैशाली के तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की निगरानी पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी नई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि जिन क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, उन सभी के इलाकों में कार्रवाई करके साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। ताकि क्षेत्र के अधिकारियों पर कठेार कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शनिवार रात पुलिस उपायुक्त की छापा कार्रवाई के दौरान दो स्थानों पर हुक्का बार संचालित होते मिले थे। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जा चुके हैं।