{"_id":"6a36e2625270949f93046ee6","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20320-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर से डेढ़ लाख और आईफोन चोरी, 22 दिन बाद दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर से डेढ़ लाख और आईफोन चोरी, 22 दिन बाद दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के राम पार्क विस्तार कॉलोनी निवासी दीक्षांत के घर से डेढ़ लाख रुपये और आईफोन चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने 22 दिन बाद 19 जून की रात दर्ज कर ली। वारदात 28 मई को हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में वारदात देखने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज कराने में इतने दिन लगा दिए।
दर्ज मामले में दीक्षांत ने बताया कि 28 मई की देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उससे नकदी, पर्स व आई फाेन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस से उसकी शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कहती रही, लेकिन चोरी दर्ज नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज न करने के आरोप की जांच भी कराई जाएगी। पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।