{"_id":"6a1c8c447fa6e87440056482","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19553-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन पर 4.70 करोड़ की लागत से बन रहा नया सब स्टेशन, जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन पर 4.70 करोड़ की लागत से बन रहा नया सब स्टेशन, जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
साहिबाबाद। बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए हिंडन क्षेत्र में 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नया विद्युत सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
सब स्टेशन के लिए 10 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर आवंटित किए गए हैं। स्थापना के बाद टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद स्टेशन संचालन में आएगा। ऊर्जा निगम जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगते ही जून में टेस्टिंग शुरू होने की संभावना है।
नए सब स्टेशन से लाजपत नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधरेगी। निगम के मुताबिक करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली कटौती व ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी।