फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: फर्म खरीदकर कराया वाद दर्ज मांगी रंगदारी, 11 पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के एक्सटेंशन एक निवासी सुधीर कुमार मलिक से कुछ लोगों ने उनकी सहयोग माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन नाम की फर्म खरीदी। इसके बाद उन्हीं के खिलाफ वर्ष 2025 में झारखंड की कोर्ट में वाद दायर करा दिया। पीड़ित ने झारखंड कोर्ट पहुंचकर आरोपियों से मुलाकात की तो उन्होंने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने गाजियाबाद कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने 17 अप्रैल की रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 मार्च 2024 को अपनी फर्म आदित्य किशोर गुप्ता, हसन सिंह कुशवाह, दिशा रावत, विभावरी संदीप व अन्य लोगों को बेच दी थी। अक्तूबर 2025 में उन्हें पता चला कि अशोक कुमार, रोहित दास, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, सोनी कुमारी, गोवर्धन और चंदन नाम ने उनके खिलाफ झारखंड के देवघर कोर्ट में वाद दायर किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों से बातचीत की तो उनसे रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर देश के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग वाद दायर कराने की धमकी दी। आरोप है कि अभी भी आरोपी 48 लाख रुपये देने का दबाव बनाते हुए लगातार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से संपर्क किया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed