फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   G-20 Summit 20 trains will stop in Ghaziabad on today

जी 20 का असर: दिल्ली जा रहे हैं तो ध्यान दें, 20 ट्रेनों का गाजियाबाद में होगा ठहराव, देखें गाड़ियों की सूची

Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
सार

जी-20 समिट की वजह से शनिवार को गाजियाबाद में 20 ट्रेनों का ठहराव होगा। नार्दर्न रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को 74 लोकल ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। 10 सितंबर को भी लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
G-20 Summit 20 trains will stop in Ghaziabad on today
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में जी-20 समिट की वजह से शनिवार को गाजियाबाद में 20 ट्रेनों का ठहराव होगा। इसमें अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोकल ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। शुक्रवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन निरस्त रहीं।

विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस 52 मिनट, मेरठ कैंट एक्सप्रेस स्पेशल 36 मिनट, टूंडला गाजियाबाद ईएमयू 13 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 43 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस करीब दो घंटे और अन्य कई ट्रेन काफी देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को 74 लोकल ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। 10 सितंबर को भी लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्तीकरण, डायवर्जन और ठहराव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यात्रियों से लगातार इस संबंध में आग्रह किया जा रहा है ताकि उनको परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

गाजियाबाद, साहिबाबाद में इन ट्रेनों का होगा ठहराव
दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन स्पेशल, राजेंद्र नगर टर्मीनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट, भूनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed