फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Full dress rehearsal held at Hindon Airbase and traffic diversion for 8 october

गाजियाबाद वाले ध्यान दें!: हिंडन एयरबेस पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, आठ अक्तूबर को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Mon, 06 Oct 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्ट, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्ट, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 10:07 AM IST
सार

गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज वायुसेना ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर थीम रही। वहीं रिहर्सल में हिंडन बेस में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के लिए बता दें कि 8 अक्तूबर को एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
Full dress rehearsal held at Hindon Airbase and traffic diversion for 8 october
हिंडन एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन एयरफोर्स पर सोमवार को वायु सेना के 93वें स्थापना दिवस के मौके पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। आगामी आठ अक्तूबर को वायु सेना स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में वायु सेना के हिंडन बेस में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की थीम को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रही।

विज्ञापन


एयर फोर्स-डे पर आठ अक्तूबर को रहेगा डायवर्जन
आठ अक्तूबर को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयरफोर्स-डे के कार्यक्रम की वजह से डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है। सवेरे छह बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक भारी व्यावसायिक वाहनों का एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यह वाहन वैकल्पिक रास्तों से होकर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि एएलटी चौराहा से रोटरी गोलचक्कर, हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोलचक्कर और रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार की ओर, करहेड़ा कट जीटी रोड से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर, मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर, करन गेट गोलचक्कर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इन वाहनों को डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। किसी भी शिकायत व समस्या होने की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9643322904 या यातायात निरीक्षक पंचम मनोज कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8130674912 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed