फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fruit trader hide personal information, FIR lodge

फल व्यापारी ने छिपाई जानकारी, 307 में रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
fruit trader hide personal information, FIR lodge
बुगरासी। क्वारंटीन के लिए भेजे गए कस्बा निवासी फल व्यापारी ने परिवार के सदस्यों की जानकारी ही पूरी नहीं दी। परिवार में पांच सदस्यों को छिपाया गया था। अब चिकित्सक दल ने सभी पांचों सदस्यों को क्वारंटीन के लिए खुर्जा सेंटर भेजा है। सूचना छिपाने पर फल व्यापारी के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जनपद हापुड़ के शेरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव के मिलने के बाद पुलिस ने बुगरासी के मोहल्ला कंकरवाला वाला से एक फल व्यापारी व एक अन्य परिवार के कुल नौ सदस्यों को खुर्जा के क्वारंटीन सेंटर भेजा था। असल में शेरपुर में जिस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव आया है वह बुगरासी के फल व्यापारी के घर चार दिन रुका था। इसमें कस्बे के फल व्यापारी व शेरपुर की मदीना मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले कस्बा निवासी इमाम सहित नौ व्यक्तियों को क्वारंटीन के लिए खुर्जा सेंटर भेज कस्बे को सील कर दिया था। इसमें फल व्यापारी ने अपने परिवार में पति-पत्नी सहित दो बेटी और दो बेटे बताए थे। अब पता चला कि फल व्यापारी के पति-पत्नी सहित छह बेटी, दो बेटे व बुजुर्ग मां एक ही घर में रहती हैं। चार बेटियों व मां की सूचना छिपाने पर फल व्यापारी के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पांचों को क्वारंटाइन के लिए खुर्जा सेंटर भेजा गया है। कोट सूचना छिपाने पर मोहल्ला कंकरवाला फल व्यापारी के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - संदीप तौमर, थानाध्यक्ष नरसैना मोहल्ला कंकरवाला निवासी फल व्यापारी ने चार बेटियों सहित साथ रह रही मां की सूचना छिपाई थी। अब पांचों को क्वारंटाइन के लिए खुर्जा सेंटर भेजा गया है। वहीं से सभी के सैंपल जाएंगे।- डॉ. रविंद्र, प्रभारी, सीएससी स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed