फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Frost fell at night, bright sunshine during the day brought down the chill

Ghaziabad News: रात में पड़ा पाला, दिन में चटख धूप ने उतारी ठिठुरन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Frost fell at night, bright sunshine during the day brought down the chill
गाजियाबाद। बीते दो दिन से जहां कोहरे से राहत मिली। वहीं, बुधवार तड़के पाला पड़ा। इससे गलन बढ़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत खेती किसानी करने वाले लोगों को हुई। गन्ना छिलाई का काम धूप निकलने के बाद शुरू हुआ। दोपहर में धूप का असर बढ़ने से फरवरी अंत जैसे मौसम का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 21 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। दिन में आर्द्रता 45 व रात में इसमें दोगुना इजाफा दर्ज किया गया। आज बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसी तरह का परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आधी रात के बाद दोबारा से कोहरे का असर बढ़ेगा। दृश्यता कम रहने से सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की स्थिति बन रही है। दिन में धूप के दर्शन कमी से होंगे। रात के साथ-साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed