फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters dupe woman of jewellery by claiming it was a ghost s shadow

भूत का साया बताकर ठगा: ठगों ने महिला को पत्थर दिया, फिर गहने उतरवाकर दूर जाने को कहा, मुड़ने पर सब था गायब

Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 09:51 PM IST
सार

महिला के साथ मंगलवार सुबह ठगी की घटना हुई। मंगल बाजार के पास दो युवकों ने बातों में फंसाकर उनके कानों के कुंडल और गले का पेंडल लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Fraudsters dupe woman of jewellery by claiming it was a ghost s shadow
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

लालकुंआ क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी कामदेव यादव की पत्नी सुनीता देवी के साथ ठगी की एक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह खेत में काम करने जा रही सुनीता देवी के साथ मंगल बाजार के पास दो युवकों ने बातों में फंसाकर उनके कानों के कुंडल और गले का पेंडल ठग लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जब सुनीता देवी खेत जा रही थीं, तभी मंगल बाजार के पास दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने महिला को बातों में उलझाकर कहा कि उसके ऊपर साया है। युवकों ने महिला को एक छोटा पत्थर देते हुए किसी अनहोनी का डर दिखाया। विश्वास में लेकर उन्होंने सुनीता देवी से सोने के कुंडल और गले का पेंडल उतरवा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को थोड़ी दूर जाकर रुकने को कहा। जब महिला थोड़ी दूरी पर जाकर मुड़ी, तो दोनों युवक आभूषण लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed