फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested in double murder case, two minors

Ghaziabad News: दोहरे हत्याकांड में चार पकड़े, दो नाबालिग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in double murder case, two minors
खोड़ा। आंबेडकर रोड स्थित वैष्णो शुद्ध भोजनालय में विवाद के बाद हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार देर रात दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सोमवार सुबह दो अन्य नाबालिग हत्यारोपी भी दबोच लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नाबालिगों में से एक ने हमले के दौरान चाकू घोंपा था। मामले में ढाबा मालिक धर्मेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 30 जनवरी की रात ढाबे में खाना लेने पहुंचे श्रीपाल (23) और सत्यम (19) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनका साथी अनुराग घायल हो गया था। तभी से पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने हत्यारोपियों के इंदिरापुरम की तरफ जाने की सूचना पर चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान बाइक पर आ रहे बदायूं जिले के रसूलपुर निवासी राजन व सचिन को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक मोड़कर भाग निकले।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उनको पकड़ लिया गया। अगली सुबह मुखबिर की सूचना पर वारदात में शामिल खोड़ा निवासी दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों से दो चाकू, दो तमंचे और दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed