Ghaziabad: भाजपा नेता संघप्रिय गौतम से मिलने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, नीलगिरी अपार्टमेंट में रही लोगों की भीड़
पूर्व राष्ट्रपति के सोसायटी में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। करीब एक घंटे पहले से पुलिस बल तैनात रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशाम्बी स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में रह रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता संघप्रिय गौतम से मिलने के लिए रविवार शाम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति ने करीब साढ़े पांच बजे संघप्रिय गौतम से मुलाकात की।
पूर्व राष्ट्रपति का काफिला करीब पांच बजकर 22 मिनट बजे नीलगिरी अपार्टमेंट पहुंचा। लिफ्ट से पांचवी मंजिल स्थित संघप्रिय गौतम से फ्लैट पर पहुंचे। दोनों ने करीब आधे घंटे मुलाकात कर वार्ता की। पूर्व राष्ट्रपति का काफिला करीब सवा छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
इस दौरान मोजूद निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति पारिवारिक विषयों पर वार्ता की। एक दूसरे ने कुशलक्षेम पूछा। वहीं दोनों ने करीब 10 मिनट तक एकान्त में वार्ता की।
पूर्व राष्ट्रपति ने खुद जाहिर की इच्छा
संघप्रिय गौतम के भतीजे पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने खुद संघप्रिय गौतम से मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन संघप्रिय गौतम अपने दिल्ली आने में असमर्थता जताई थी इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने स्वयं कौशाम्बी आने का फैसला किया और रविवार शाम को रामनाथ कोविंद मुलाकात करने पहुंचे।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
पूर्व राष्ट्रपति के सोसायटी में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। करीब एक घंटे पहले से पुलिस बल तैनात रहा। दमकल के अलावा डॉग स्क्वाड ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। पूर्व राष्ट्रपति की मुलाकात के दौरान किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया।
पैर छूने से किया मना
सोसायटी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प व गमले भेंट किए। इसी बीच कुछ लोगों ने बच्चों से रामनाथ कोविंद के पैर छूने की इच्छा जाहिर की लेकिन रामनाथ कोविंद ने पैर छूवाने से मना कर दिया। वहीं स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व राष्ट्रपति के साथ सेल्फी लेने की उत्सुकता रही लेकिन कमांडो और पुलिस बल की सख्ती के कारण लोग सेल्फी नहीं ले पाए। बच्चों ने ऑटोग्राफ लेने की इच्छा भी जताई।